भोपाल

Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने किया कारगिल के शहीदों को नमन, जाने क्यों खास है ये दिन

Kargil Vijay Diwas : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे और कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 min read
Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने किया कारगिल के शहीदों को नमन, जाने क्यों खास है ये दिन

Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई को भारतीय जवानों की कारगिल में विजय और पाकिस्तान से युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों की समृति में आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे और कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारत की तीनों सेनाएं देश की सुरक्षा कर रही हैं। हमें अपने जवानों पर गर्व है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे ये भी कहा कि, सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, प्रदेश की जनता की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमारे देश की एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर दिया, हमें उन पर गर्व है। हमारी सेना ने दिखा दिया कि, भारत माता की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत महाशक्ति बन गया है। हम सदैव प्रणाम करते हैं वीर जवानों को, तीनों सेना देश की सुरक्षा कर रही हैं, हमें अपने जवानों पर गर्व है।

क्या है कारगिल विजय दिवस ?

आपको बता दें कि, कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बेहद खास दिन है। भारत में हर साल 26 जुलाई को ये दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच साल 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। ये युद्ध करीब 60 दिनों तक चला था और 26 जुलाई के दिन समाप्त हुआ था। इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में हर साल मनाया जाता है।

Published on:
26 Jul 2023 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर