23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa chauth Special Gift: पत्नी को दें ये खास तोहफा, जीवनभर रिश्तों में घुली रहेगी मिठास

Karwa Chauth 2024 Gift Idea: करवाचौथ का त्योहार सिर्फ व्रत रखने का दिन नहीं होता, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाने का अवसर होता है। पति इस दिन अपनी पत्नी को खास तोहफे देकर उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वे उनके लिए कितनी स्पेशल हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 19 Oct 2024, 11:51 AM IST

Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024 Gift Idea: प्यार और समर्पण के प्रतीक करवाचौथ के लिए मार्केट गिट्स से सज गया है। पति भी अपनी पत्नी का दिल जीतने के लिए तोहफे खरीदने में जुट गए हैं। जैसा कि हम जानते हैं, करवाचौथ का त्योहार सिर्फ व्रत रखने का दिन नहीं होता, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाने का अवसर होता है। पति इस दिन अपनी पत्नी को खास तोहफे देकर उन्हें यह महसूस करा सकते हैं कि वे उनके लिए कितनी खास हैं। तोहफे देने से न सिर्फ पत्नी खुश होती है, बल्कि पति-पत्नी के बीच का प्यार और गहरा हो जाता है।

ये हैं बेस्ट ऑप्शन

करवाचौथ के लिए बाजार में कई तरह के रोमांटिक गिफ्ट्स उपलब्ध हैं। आप अपनी पत्नी को सोने या चांदी की ज्वेलरी दे सकते हैं। इसे वे हमेशा संभाल कर रखेंगी। वहीं कुछ नहीं तो साड़ी देना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा पत्नी को पर्सनाइज्ड गिट्स भी दे सकते हैं जैसे कि फोटो फ्रेम जिसमें आप दोनों की तस्वीर हो।

पत्नी की पसंद का रखें खास ख्याल

अरेरा कॉलोनी में स्थित गिट शॉप की ओनर ट्विंकल ने कहा कि गिट खरीदते समय अपनी पत्नी की पसंद का खास ध्यान रखें। अभी अधिकतर लोग परयूम, ज्वेलरी, घड़ी जैसे गिट पसंद कर रहे हैं।

बाजार में मिल रहे ढेरों ऑफर

करवाचौथ के मौके पर बाजार में कई तरह के तोहफे उपलब्ध हैं। ज्वेलरी की दुकानों से लेकर साड़ी की दुकानों तक, हर जगह आपको खास ऑफर मिलेंगे।