
भोपाल/ मध्यप्रदेश की लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता ने केबीसी सीजन 11 में 50 लाख रुपये जीती हैं। एक करोड़ के सवाल पर वह शो को छोड़ दी। चरणा से जब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ के सवाल छोड़ने पर पूछा तो चरणा बोलीं कि उनके पिता ने कहा है कि लालच बुरी बला है। इसलिए मैं पचास लाख पर ही शो को छोड़ रही हूं। चरणा मध्यप्रदेश के शहडोल में लेबर इंस्पेक्टर हैं।
चरणा गुप्ता के साथ इस शो में उनके पति, मां, पिता और भाई वहां मौजूद थे। कई सवालों के जवाब के लिए चरणा गुप्ता को लाइफ लाइन का भी सहारा लेना पड़ा। इस दौरान चरणा ने अपनी संघर्ष की कहानी भी सुनाई। आइए अब जानते हैं उन 14 सवालों के बारे में जिसका जवाब देकर चरणा पचास लाख रुपये जीती हैं। वहीं, उन्होंने 15वें सवाल पर शो को क्विट कर गईं।
1. 1000 रुपये के लिए...इस कहावत को पूरा करें, 'जंगल में ...नाचा किसने देखा'
इसका सही जवाब मोर देकर चरणा गुप्ता ने एक हजार रुपये जीत लिए।
2. दूसरा सवाल 2000 रुपये के लिए...इनमें से कौनसी धातु चुंबक से आकर्षित होती है?
इसका सही जवाब लोहा है।
3. तीसरा सवाल 3000 रुपये के लिए... इनमें से कौन सा फल पानी में उगता है?
इसका सही जवाब सिंघाड़ा है।
4. चौथा सवाल 5000 रुपये के लिए... इस ऑडियो क्लिप में कौनसा वाद्ययंत्र बजाया जा रहा है?
इसमें उस ऑडियो क्लिप को सुनाया जाता है..इसका सही जवाब है माउथ ऑर्गन।
5. पांचवां सवाल 10,000 रुपये के लिए... भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
इसका सही जवाब है प्रणब मुखर्जी।
6. छठा सवाल 20,000 रुपये के लिए...इनमें से कौनसी हिंदी फिल्म वास्तविक जीवन के एक डकैत के बारे में है?
इसका सही जवाब है पान सिंह तोमर।
7. सातवां सवाल 40,000 रुपये के लिए...इनमें से कौनसा रोग किसी विटामिन की कमी से नहीं होता?
इसका सही जवाब है घेंघा।
8. आठवां सवाल 80,000 रुपये के लिए...इनमें से कौनसी ऐतिहासिक शख्सियत का जन्म सबसे पहले हुआ?
इसका सही जवाब है सिकंदर महान। लेकिन चरणा ने इसका जवाब समुद्रगुप्त दिया। सही जवाब के लिए उन्होंने लाइफ लाइन लिया।
9.नौवां सवाल 1,60,000 रुपये के लिए...यह फिल्म किस ओलंपिक खेल पर आधारित है?
इसका सही जवाब है हॉकी।
10. दसवां सवाल 3,20,000 रुपये के लिए...मान्यतानुसार 'महिषासुर मर्दिनी' के अलावा, देवी दुर्गा का इनमें से कौनसा नाम उनके द्वारा असुरों के विनाश करने के कारण पड़ा है?
इसका सही जवाब है चामुंडा। लेकिन चरणा गुप्ता ने इसके लिए लाइफलाइन लिया।
उसके बाद सवाल बदल दिया गया। फिर उनके सामने सवाल था कि महाभारत के अनुसार कौन सा राजा शांतनु के पुत्र नहीं थे।
इसका सही जवाब है विदुर।
11. ग्यारहवां सवाल 6,40,000 रुपये के लिए...इसरो ने चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम क्या रखा गया?
इसका सही जवाब विक्रम है।
12. बारहवां सवाल 12,50,000 रुपये के लिए...मार्च 2019 में, जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष भारत में कौनसा पद ग्रहण करने वाले पहले व्यक्ति बने ?
इसका सही जवाब है लोकपाल।
13. तेरहवां सवाल 25,00,000 रुपये के लिए...हिंदी साहित्य की छायावाद काव्यधारा के कौनसे कवि ने बहुत ही छोटी उम्र में ही 'कलाधर' उपनाम से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी?
इसका सही जवाब है जयशंकर प्रसाद। इस सवाल का सही जवाब देकर चरणा पच्चीस लाख रुपये जीत लीं। हालांकि इसके लिए चरणा गुप्ता को लाइफ लाइन लेना पड़ा।
14. चौदहवां सवाल 50,00,000 रुपये के लिए...बॉम्बे कलकत्ता मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस गर्वनर जनरल के अधीन की गई थी?
इसका सही जवाब है लॉर्ड कैनिंग।
15. इसके बाद पंद्रहवां सवाल एक करोड़ रुपये के लिए था। लेकिन चरणा गुप्ता इसको क्विट कर गईं। यह सवाल 1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?
इसका सही जवाब है इंफाल।
Published on:
27 Aug 2019 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
