
krishna children dress : झूलों में कान्हा, मथुरा-वृंदावन की पोशाक और मोर मुकुट से बाजार गुलजार
भोपाल. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालु लड्डू गोपाल को मुरादाबाद और अलीगढ़ के झूलों में झुलाएंगे। साथ ही मथुरा, वृंदावन और नाथद्वारा की पोशाक, मोर मुकुट पहनाएंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए राजधानी के बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक से लेकर सिंहासन तक की कई वैरायटियां बाजार में है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 23 और 24 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। पूजन सामग्र्री सहित घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाने के लिए प्रतिमाएं, सिंहासन, झूले, मालाएं, मोर मुकुट आदि की खरीदारी चल रही है। ओम पूजन सामग्री के सोनू राठौर ने बताया कि हमारे पास अलग-अलग वैरायटी की पोशाक, झूले और लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं है।
झूले मुरादाबाद , पोशाक वृंदावन, मथुरा से और मोर मुकुट नाथद्वारा से आते हैं। यह पोशाक कई वैरायटियों में है, जो मेटल, कपड़े पर है, और जिस पर आकर्षक कारीगरी है। मीना कारीगरी भी इस पर है। पगड़ी, मुकुट आदि भी कई तरह की वैरायटियों में उपलब्ध है। सबसे अधिक बिक्री पोशाक, मुकुट की होती है।
कोलार में प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता 25 को
कोलार हिंदू उत्सव समिति, पत्रिका एवं विक्रमादित्य कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त को बंजारी दशहरा मैदान में प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कोलार हिंदू उत्सव समिति के सचिव, स्थानीय पार्षद एवं नगर पालिका परिषद में भाजपा के महासचिव रवीन्द्र यति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.51 लाख रुपए का पुरुस्कार (टीडीएस) काटकर प्रदान किया जाएगा। आयोजन में देश-प्रदेश के जाने-माने कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। भोपाल नाट्यश्री द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी। चार से बारह वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
आयोजन के लिए टीमें बनाकर तय की जिम्मेदारी
आयोजन के लिए कार्यकारिणी ने टीमें बनाकर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इनमें व्यवस्था संयोजक टीम, मटकीफोड़ समिति, मंच व्यवस्था समिति, सूचना तकनीकी समिति, फैंसी ड्रेस समिति, सांस्कृतिक समिति, मार्गदर्शन समिति, अनुमति समिति, प्रसाद वितरण समिति, ग्रीन हाउस व्यवस्था समिति, पूजा व्यवस्था, समन्वय समिति, अतिथि व्यवस्था, मीडिया समिति, जनसंपर्क समिति, स्वागत समिति, सुरक्षा समिति, प्रचार समिति, दर्शन दीर्घा व्यवस्था, मैदान व्यवस्था, साज सज्जा समिति, पेयजल व्यवस्था समिति, आतिशबाजी समिति, यातायात समिति, कार्यकारिणी समिति शामिल हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े मटकीफोड़ आयोजन के लिए समितियां बनाकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
रवीन्द्र यति, सचिव, कोलार हिंदू उत्सव समिति
कान्हा की पोशाक - 10 से 2000 रुपए तक
झूले - 80 रुपए से 3000 रुपए तक
लड्डू गोपाल की प्रतिमा - 60 से 4000 रुपए तक
मालाएं - 10 से 500 रुपए तक
पगड़ी - 20 से 400 रुपए तक
सिंहासन (लकड़ी) - 20 से 500 रुपए तक
सिंहासन (पीतल) - 180 से 1000 रुपए तक
23-24 अगस्त 2019 को है कृष्ण जन्माष्टमी, अभी से कर लें ऐसी सुंदर व सरल पूजा की तैयारी
Published on:
19 Aug 2019 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
