27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव: विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में नामांकन को लेकर हंगामा, देखें वीडियो

नामांकन के दौरान हर जगह तैनात रहा भारी पुलिस बल,बिना आईकार्ड के नहीं दिया गया प्रवेश।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Oct 2017, 6:40 PM IST

Student union election

भोपाल।छात्र संघ चुनाव को लेकर बरकतउल्ला विवि व कॉलेज कैम्पस में सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार सुबह से ही बढ़ा दी गई। इस दौरान बिना पहचान पत्र के किसी को विश्वविद्यालय के अंदर नहीं करने दिया गया।
वहीं एक ओर समस्या यह भी सामने आई कि बीयू में पहचान पत्र तो दिए गए,लेकिन उन पर विवि प्रशासन सील लगाना ही भूल गया, जिसके चलते छात्र-छात्राओ को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस बात को लेकर पुलिस और छात्र-छात्राओ के बीच बहस भी हो रही है।

कॉलेज पर आरोप:
वहीं बीएसएस कॉलेज के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। यह लोग कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद बीएसएस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। छात्रों ने नियमों में उलझाकर नामांकन भरने से रोकने का आरोप लगाया है।

यहां मीडिया को भी रोका:
नूतन कॉलेज में नामांकन के दौरान मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई। वहीं कॉलेज के बाहर भारी पुलिस बल तैनात को तैनात किया गया है। नूतन कॉलेज में एनएसयुआई की छात्राओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि एबीवीपी छात्राओं का नामांकन 11 के बाद भी जमा कर रहे है। जिसके बाद निर्दलीय और एनएसयुआई की छात्राएं आमने सामने आ गईं हैं।

ये है आगे का टाइम टेबल:

28 अक्टूबर यानि आज(TimeTable of student union election 2017) :
सुबह 10 से 11 बजे तक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में कक्षावार कक्ष प्रतिनिधि के लिए प्रत्याशियों का नामांकन।
11 से 12 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच।
12 से 12.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की नामांकन सूची का प्रथम प्रकाशन।
12.30 से 1 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की सूची पर दावा/आपत्ति।
1 से 2 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की नामांकन सूचल का द्वितीय प्रकाशन।
2 से 2.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी।
2.30 से 3.30 बजे तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों की अंतिम वैध सूची का प्रकाशन।
जिन कक्षाओं में कक्षा प्रतिनिधि के लिए नामांकन नहीं हुआ है उन कक्षओं में गुणानुक्रम के आधार पर संरक्षक द्वारा मनोनयन कर सूची जारी करना।
दोपहर 3.30 बजे से कार्य पूर्ण तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतपत्र तैयार करना व मतदान केंद्रों का निर्माण।

- 29 अक्टूबर को:
शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि प्रत्याशियों के द्वारा छात्र संघ गठन के लिए प्रचार प्रसार।

- 30 अक्टूबर को :

सुबह 8 से 10 बजे तक विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में कक्षावार कक्षा प्रतिनिधियों के लिए मतदान।
10 से 10.30 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि के लिए मतगणना/परिणाम की घोषणा।
11 से 12 बजे: गुणानुक्रम के आधार पर मनोनीज कक्षा प्रतिनिधि व विभिन्न कक्षाओं के लिए निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों की एकजाई अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
इन मतदाताओं के द्वारा ही पदाधिकारियों को मतदान किया जाएगा।
12 से 1 बजे : विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में पदाधिकारी प्रत्याशियों का नामांकन।
1 से 1.30 बजे: पदाधिकारी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच।
1.30 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की नामांकन सूचाी का प्रथम प्रकाशन।
1.30 से 2 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की सूची पर दावा/आपत्ति।
2.30 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों की नामांकन सूची का द्वितीय प्रकाशन।
2.30 से 3 बजे : पदाधिकारी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी।
3 से 3.30 बजे तक: विश्वविद्यालय में विभागवार/महाविद्यालय में पदाधिकारी प्रत्याशियों की अंतिम वैध सूची का प्रकाशन।
3.30 से 4.30 बजे : पदाधिकारियों के लिए मतदान।
4.30 बजे : पदाधिकारियों के लिए मतगणना/परिणाम की घोषणा।
परिणाम की घोषणा(student union election in MP 2017) के तत्काल बाद विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के निर्वाचित/मनोनीत कक्षा प्रतिनिधियों/पदाधिकारियों के परिणामों व पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जानकारी का निर्धारित प्रारुप में उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषण।

इधर,सीहोर में भी भड़की विद्यार्थी सेना, कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी :
नामांकन जमा नहीं करने देने को लेकर सीहोर में विद्यार्थी सेना भड़क गई और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए नामांकन पत्र जमा करने की बात कहीं।
शनिवार को सीहोर के पीजी कॉलेज चुनाव में नामांकन फार्म जमा करने समय निर्धारित किया था। विद्यार्थी सेना का आरोप है कि उनके प्रत्याशी तय समय पर नामांकन जमा करने पहुंच गए थे। इसके बावजूद प्रबंधन ने नामांकन जमा नहीं किया। इससे उनमें गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज से वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चुनाव में कॉलेज में मनमानी चल रही है। समय होने के बाद भी नामांकन जमा नहीं किया, जबकि अन्य दल के प्रत्याशी के नामांकन जमा कि ए जा रहे थे।