13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, जिले में कौन होता है पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी ?

IPS अफसर के हाथ में होती है जिला पुलिस की कमान, पुलिस विभाग में कई पुलिस अफसर और कर्मचारी होते हैं तैनात

3 min read
Google source verification
police_officer_in_the_district.png

भोपाल. देश के हर जिले में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस के हाथ में होती है और इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला पुलिस बल होता है। हर जिले में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी की तैनात की जाती है। वही जिला पुलिस की कमान एक बड़े IPS अफसर के हाथ में होती है। आइए जानते हैं कि कानून व्यवस्था को संभालने वाला जिले का सबसे बड़ा पुलिस अफसर आखिर कौन होता है?

देश के सभी राज्य के जिले में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस की होती है और इसके लिए हर जिले को थानों में बांटा जाता है। थाने क्षेत्रवार होते हैं जो पुलिस पहली और सबसे जरूरी इकाई होते हैं। पुलिस विभाग में कई उपविभाग होते हैं। जिसमें नागरिक पुलिस, शस्त्र पुलिस बल, ट्रेफिक पुलिस, एलआईयू, सीआईडी और आर्थिक अपराध शाखा आदि होते हैं। जिले में इन सभी विभागों सहित पूरे पुलिस विभाग का मुखिया जिले में एक ही अधिकारी होता है। जो IPS अफसर होता है।

बात मध्य प्रदेश की करें तो राज्य के जिलों में पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी पुलिस अधीक्षक कहलाता है कुछ बड़े जिलों में अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती होने लगी है। SSP या SP पद पर तैनात होने वाले अफसर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से होते हैं। देश में IPS का चयन यूपीएससी के माध्यम से होता है। उसके बाद उनको राज्य कैडर में भेज दिया जाता है। जिले के पुलिस अधीक्षक को ही पुलिस कप्तान भी कहा जाता है।

प्रदेश के जिलों में पुलिस अधीक्षक के अधीन दो या तीन एडिशनल एसपी होते हैं और उनके अधीन पुलिस उपाधीक्षक या डीएसपी होते हैं। डीएसपी को शहर में सीएसपी कहीं कहीं सर्किल अधिकारी या एसडीओपी भी कहा जाता है। इन डीएसपी के अधीन थाना प्रभारी यानी टीआई होते हैं।

एसपी ही जिले में कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की तैनाती और जिले में स्थानांतरण भी करता है। जिले में एसपी के अधिकार बहुत अधिक होते हैं इसके पीछे अंग्रेजी हुकूमत के समय पुलिस अधिकारियों की शक्ति बहुत अधिक होती थी। एसपी को अधीनस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार होता है। राष्ट्रीय पर्व सहित कई मौकों पर पुलिस परेड की सलामी भी पुलिस अधीक्षक ही लेता है।

जिले में एसएसपी के साथ ही कई बड़े महानगरों में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू है। मध्य प्रदेश के इंदौर भोपाल में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थान पर अब पुलिस कमिश्नर तैनात किए गए हैं। इन शहरों में अलग-अलग पुलिस जोन में बांटकर पुलिस उपायुक्त की नियुक्ति की जाती है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली में भी जिला पुलिस की तरह ही कामकाज होता है कुछ जुड़ीशियल अधिकार अधिक मिल जाते हैं।