8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग रेप मामला: कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान, दोषियों को दी जाए फांसी की सजा, देखें वीडियो

राजधानी में 10 साल की नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या

1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Jun 09, 2019

news

नाबालिग रेप मामला: कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान, दोषियों को दी जाए फांसी की सजा, देखें वीडियो

भोपाल। नेहरू नगर स्थित एक बस्ती में 10 साल की नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या मामले में पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाबालिग बच्ची से रेप के मामले में कानून मंत्री पीसी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि जब बच्ची के परिजन बच्ची को ढूढ़ रहे थे तो पुलिस को परिजनों की मदद करनी चाहिए थी।

पुलिस ने जिम्मेदारी से नहीं किया काम

पुलिस ने अपना काम जिम्मेदारी से नहीं किया इस लिए दोषी पुलिस वालों पर भी कार्रवाई हो इसके लिए हमनें डीआईजी को निर्देश भी दिए है। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए जिससे आरोपी को जल्द से फांसी की सजा मिल सके।

पुलिस को मदद करनी चाहिए थी
कानून मंत्री पीसी शर्मा ने डीआईजी को निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ पर तुरंत एक्शन लिया जाए। क्योंकि जब घर वाले बच्ची को ढूंढ रहे थे, तो पुलिस को मदद करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि पार्षद मोनू सक्सेना ने ऐसे मामले में तुरंत पीडित की मदद की।


फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा दी जाए
कानून मंत्री पीसी शर्मा ने पुलिस विभाग के मुखिया को निर्देश देते हुए कहा कि जिन्होंने लापरवाही की उन पर तुरंत कार्रवाई हो और उन्हे तुरंत सस्पेंड किया जाए। कातिलों और दुष्कर्मियों को तुरंत ढूंढकर फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा दी जाए। इस तरह के मामले जो भी हो रहे उस पर भी पुलिस संज्ञान ले।


कंधा देकर अंतिम विदाई दी
नाबालिग बच्ची के अंतिम संस्कार में कानून एवं जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने मासूम बच्ची को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। मंत्री पी.सी. शर्मा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, विधायक आरिफ अकील, पार्षद मोनू समेत अन्य लोग शामिल हुए।