4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विभाग ने की मंत्री पर FIR की मांग, कांग्रेस ने की पद से हटाने की मांग

शिवराज सरकार की मंत्री के खिलाफ वन विभाग ने थाने में दिया आवेदन FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आवेदन..

2 min read
Google source verification
usha_thakur.png

भोपाल. अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मध्यप्रदेश सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि वन विभाग की तरफ से दिया गया वो आवेदन है जिसमें मंत्री ऊषा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। वन विभाग की तरफ से दिया गया आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे लेकर अब कांग्रेस ने भी सरकार से मंत्री ऊषा ठाकुर को पद से हटाने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर
दरअसल वन विभाग की तरफ से इंदौर के एक थाने में मंत्री ऊषा ठाकुर पर FIR दर्ज किए जाने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में वन विभाग की तरफ से मांग की गई है कि मंत्री ऊषा ठाकुर पर डकैती व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाए। मंत्री ऊषा ठाकुर पर आरोप लगाया गया है वन परिक्षेत्र में अवैध खुदाई में जब्त जेसीबी व ट्रेक्टर ट्राली को मंत्री अपने साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती छुड़ाकर ले गई हैं।

कांग्रेस ने की मंत्री पद से हटाने की मांग
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वन विभाग के आवेदन को लेकर कांग्रेस ने मंत्री ऊषा ठाकुर पर निशाना साधा है और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्विटर पर वन विभाग के वायरल आवेदन को शेयर कर लिखा है कि प्रदेश की मंत्री ऊषा ठाकुर पर प्रदेश के ही वन विभाग द्वारा इंदौर के बड़गोंदा पुलिस थाने में डकैती व शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने का आवेदन वायरल, वन परिक्षेत्र में अवैध खुदाई पर जब्त जेसीबी और ट्रेक्टर ट्राली को मंत्री अपने साथियों के साथ मिलकर छुड़ा कर ले गयी।

सलूजा ने दूसरे ट्वीट में मंत्री को पद से हटाने की मांग करते हुए लिखा- मंत्री को तत्काल पद से हटाया जावे और मंत्री पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। अवैध कार्यों को मंत्रियो का खुला संरक्षण, यह साबित हुआ।

Story Loader