
Life Style Changing Tips in hindi: अच्छी सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हेल्दी और बैलेंस डाइट। ऐसी डाइट शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देती है। ये न्यूट्रिशन ही हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप बीमार हैं, तो अच्छे इलाज के लिए स्वस्थ आहार सबसे पहला कदम होता है। एक बैलेंस डाइट में साबुत अनाज, फलियां, फल-सब्जी, लीन प्रोटीन आदि शामिल होते हैं। लेकिन इस बैलेंस डाइट पर भारी पड़ती हैं आपकी बेड फूड हेबिट्स। क्या आप जानते हैं अपनी बेड फूड हेबिट्स। ये ऐसी हेबिट्स हैं जो धीरे-धीरे आपके शरीर पर बुरे इफेक्ट डालती हैं और आपको बीमार बनाती हैं। ऐसी बीमारियां देती हैं कि एक समय बाद आप बिस्तर पकड़ लेते हैं। आज यहां हम जानेंगे डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका मितवा से खाना खाने के बाद आखिर वो तीन बुरी आदतें क्या हैं और कैसे आपकी सेहत को प्रभावित करती हैं?
खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए...
प्रियंका मितवा कहती हैं कि बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। इसके बिना उन्हें ऐसा लगता है जैसे खाना ही नहीं खाया। वहीं जैसे ही वे लोग मीठा खाते हैं तब पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। तो अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो संभल जाएं। क्योंकि खाना खाने के बाद मीठा खान से कफ बढ़ता है। इसके कारण सांस की तकलीफ, खांसी बढ़ती है और पूरे शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है।
खाना खा लिया चलिए अब आइस्क्रीम टाइम
अगर आप भी खाना खाने के बाद अपने फैमिली मैंबर्स से इसी तरह आइस्क्रीम खाने की बात करते हैं और यह आपका शौक है, तो आपको भी संभलना चाहिए। दरअसल खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम खाने से नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में गर्म खाना खाने के बाद ठंडी चीजों का सेवन सख्ती से मना किया गया है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस तरह के खाने को विरुद्ध आहार कहते हैं। यानी आपकी बॉडी की नीड के विपरीत खाया जाने वाला खाना। ऐसा खाना आपकी सेहत के लिए खतरे का अलार्म हो सकता है।
खाने के बाद जिम या हैवी एक्सरसाइज
लाइफ में हमेशाफिट रहने के लिए जिम और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। ये हमारे दिल को स्वस्थ रखती है। हमारे वजन को कंट्रोल रखती है। लेकिन कुछ लोग इस गुड हेबिट को बेड हेबिट बना लेते हैं। दरअसल वे सुबह या शाम को एक्सरसाइज करने के बजाय किसी भी समय यहां तक कि खाना खाने के बाद भी एक्सरसाइज करने से परहेज नहीं करते। जबकि खाना खाकर जिम या हैवी एक्सरसाइज करने से उल्टी, पेट दर्द, अपच हो सकती है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 4 घंटे बाद एक्सरसाइज की जा सकती है, लेकिन उससे पहले नहीं।
खाना खाने के बाद इस काम को बना लें आदत
वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कि खाना खाने के बाद आप शतपावली की सकते हैं। इसमें आपको आराम से कम से कम 100 कदम चलने होते हैं। यह खाना पचाने और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में आपकी बहुत मदद करता है। खासतौर पर जिन लोगों का वर्क सिटिंग का है, उन्हें शतपावली की आदत बना लेनी चाहिए।
Updated on:
22 Jul 2023 01:06 pm
Published on:
21 Jul 2023 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
