9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: राजधानी के पास खुला घूम रहा है बब्बर शेर, वीडियो देखकर मचा हड़कंप

विदिशा में शेर दिखने की खबर और उसके साथ एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
viral video

विदिशा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे विदिशा जिले में एक अनोखी घटना घटी। यहां पर बब्बर शेर देखे जाने की बात सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि मध्यप्रदेश में बब्बर शेर का दिखाई देना काफी दुर्लभ है। विदिशा में शेर देखे जाने की खबर के साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शेर के सड़क से नीचे पुलिया के पास आता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर विदिशा में शेर दिखने की खबर और उसके साथ एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है।

बीते दो दिन से विदिशा में शेर दिखाई देने वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो पत्रिका मध्यप्रदेश के पास पहुंचा, तो हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई ढूंढ़ने की कोशिश की। मध्यप्रदेश की राजधानी के पास शेर दिखाई देने के बारे में हमने सिरोंज रेंज में वन विभाग के रेंजर एन. आर. कुशवाहा से बात की। उन्होंने बताया कि विदिशा या आसपास के क्षेत्र में अभी तक शेर दिखाई देने के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, और न ही इस तरह के संकेत मिले हैं, जिनसे ये माना जाए कि शेर वाकई विदिशा या उसके आसपास के इलाके में है। रेंजर कुशवाहा ने ये भी बताया कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रम है। इस वीडियो से कहीं भी ये साबित नहीं हो रहा है कि यह विदिशा का है और इसमें जो शेर दिखाई दे रहा है वह विदिशा या आसपास के इलाके में घूम रहा है।

इस बारे में और पड़ताल करने के लिए हमने जीव विज्ञानी डॉ. अजीत सिंह चौहान से बात की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में इस तरह के शेर नहीं पाए जाते। वीडियो में जो शेर दिखाई दे रहा है, वह गुजरात में दिखाई देने वाले शेरों के जैसा है। वहीं डॉ. चौहान ने यह भी बताया कि जिस तरह से वीडियो में दिखाई देने वाला शेर व्यवहार कर रहा है, वह भी सामान्य नहीं है। वीडियो देखने पर यह समझ आता है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर पर बैठा है, और शेर उसके करीब आकर चला जाता है। इस दौरान शेर चलते हुए ट्रैक्टर को देखकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देता।

डॉ. चौहान के मुताबिक इस तरह के शेर गुजरात में पाए जाते हैं। चूंकि गुजरात में शेरों की संख्या पहले से बेहतर हो चली है और शेर अक्सर जंगल से निकल कर नजदीकी गांवो तक चले जाते हैं और मनुष्यों को देखकर हिंसक प्रतिक्रिया नहीं देते, लिहाजा प्रथम दृष्ट्या यह शेर गुजरात के ही प्रतीत होते हैं। हालांकि इस बारे में हमने सिरोंज के जिला फॉरेस्ट कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय में भी फोन कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां पर किसी ने फोन नहीं उठाया। फिलहाल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वीडियो विदिशा का नहीं है, और क्षेत्र को लोगों को किसी भी प्रकार सशंकित होने की जरूरत नहीं है।