scriptइंटरनेट पर भी दिखा कोरोना का असर, साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ कोरोना, लॉकडाउन | lockdown corona and bank holiday most search in google last year 10101 | Patrika News
भोपाल

इंटरनेट पर भी दिखा कोरोना का असर, साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ कोरोना, लॉकडाउन

कोरोना महामारी से इंटरनेट भी नहीं रह पाया अछूता, लॉकडाउन..कोरोना के बाद सबसे ज्यादा सर्च हुईं बैंक की छुट्टियां

भोपालJan 08, 2022 / 09:26 pm

राजीव जैन

internet.jpg

भोपाल. कोरोना का असर मध्यप्रदेश के लोगों की साल 2021 में इंटरनेट सर्च से भी दिखाई देता है। इसके बाद बैंक की छुट्टी कब है, सबसे ज्यादा खोज इसी की हुई। सालभर में प्रदेश पत्रिका में वेब सर्च के आंकड़ों के अध्ययन से पता चला कि कोरोना, लॉकडाउन और कोविन पोर्टल से जुड़ी जानकारी ज्यादा सर्च की गई। स्थानीय लोगों के साथ यह चिंता क से बाहर के सबसे ज्यादा लोगों में भी रही। उन्होंने सबसे लॉकडाउन के बारे में खोजा। इसके साथ ही क्या मध्यप्रदेश में ट्रैवल करना संभव है या मध्यप्रदेश की यात्रा से पहले कोविड टेस्ट जरूरी है। जैसे टॉपिक और की वर्ड खोजे गए।

 

प्रदेश के लोगों ने खोजा

1. कोविन पोर्टल
2. इंग्लैंड 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
3. आइपीएल 2021
4. आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप
5. बैंक हॉलीडे 2021

 

यह भी पढ़ें

यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

 

एमपी के बारे में यह जाना

1. मध्यप्रदेश की जनसंख्या 2021
2. मध्यप्रदेश कोरोना केस
3. ओमिक्रॉन केस मध्यप्रदेश
4. यूनेस्को हैरिटेज साइट
5. मध्यप्रदेश टूरिज्म

 

उपचुनाव में सबसे ज्यादा खोजा, क्या कांग्रेस जीतेगी

उपचुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के बाहर बसे लोगों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात थी कि प्रदेश में चुनाव कौन जीत सकता है की वर्ड टूल वेबसाइट (keywordtool.io) के क्वेश्चन सेक्शन के अनुसार कैन कांग्रेस विन मध्यप्रदेश यह टर्म सबसे ज्यादा खोजी गई। मुख्यमंत्री के बाद सबसे ज्यादा स्वास्थ्य मंत्री का नाम खोजा गया। इसके साथ ही कृषि से जुड़ी कैटेगरी में ‘खतौनी’ और फूड कैटेगरी में ‘पाया’ जैसे शब्द भी खूब सर्च किए गए।

 

यह भी पढ़ें

स्पा सेंटर में थाईलैंड की कॉलगर्ल्स के साथ पकड़ाए भाजयुमो के 3 नेता



 

कुछ खास खास बातें

– दीपावली सीजन के दौरान 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच ऑटो व्हीकल कैटेगरी में सर्च बढ़ी।

– लॉकडाउन के दौरान 4 अप्रैल से 22 मई के बीच ब्लैंडर्स प्राइड नाम से शराब का ब्रांड प्रमुखता से खोजा गया। औसतन 80 लोगों ने इसे खोजा।
-जैसे जैसे साल के महीने बीतते गए बुक्स व लिटरेचर सेक्शन में खोज की संख्या बढ़ती गई। जनवरी में औसत सर्च 32 प्रतिदिन थीं, जो साल के अंत तक बढ़कर 81 प्रतिदिन हो गईं।

-मध्यप्रदेश पुलिस और आंगनबाड़ी से जुड़ी वैकेंसी और रोजगार से जुड़ी वेबसाइट सालभर खूब खोजी गई।

-ट्रैवल कैटेगरी में रातापानी और सांची की खोज में इस साल सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।

 

Home / Bhopal / इंटरनेट पर भी दिखा कोरोना का असर, साल 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ कोरोना, लॉकडाउन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो