script3rd phase election MP: EVM में कैद हुआ शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य फैसला | lok sabha election 2024 3rd phase voting digvijay singh, jyotiraditya scindia, shivraj singh chouhan Fate decision captured in EVM | Patrika News
भोपाल

3rd phase election MP: EVM में कैद हुआ शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य फैसला

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: मध्यप्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव खत्म, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य के फैसले को मतदाताओं ने ईवीएम में किया कैद, 4 जून को आएगा फैसला…

भोपालMay 07, 2024 / 08:09 pm

Shailendra Sharma

3rd phase lok sabha election 2024
lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। मध्यप्रदेश की भी 9 सीटों पर चुनाव हुए जिन पर मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में कैद कर दिया है। 4 जून को चुनाव ईवीएम का पिटारा खुलेगा और ये पता चलेगा की इस बार किस प्रत्याशी की किस्मत चमकी है और मतदाताओं ने किसे चुना है। तीसरे चरण में मध्यप्रदेश में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। (मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक)

EVM में कैद दिग्गजों का फैसला


तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की जिन 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है उनमें ‘मामा, राजा और महाराजा’ भी चुनावी मैदान में थे। जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। चलिए आपको सीटवार बताते हैं कि कहां कितना मतदान हुआ है और कौन कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
यह भी पढ़ें

Congress Candidate Praveen Pathak Angry: पोलिंग बूथ पर CRPF जवान और कांग्रेस प्रत्याशी में जमकर बहसबाजी, देखें वीडियो


विदिशा लोकसभा सीट पर ‘मामा’ की साख दांव पर

vidisha lok sabha seat मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं जिनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने EVM में कैद कर दिया है। विदिशा में शाम 5 बजे तक 69.20 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि विदिशा में भाजपा के शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला है।

गुना लोकसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की परीक्षा


guna lok sabha seat गुना लोकसभा सीट मध्यप्रदेश की हॉट सीट में से है एक है। यहां से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से पहले भी सांसद रह चुके हैं लेकिन तब वो कांग्रेस में थे और साल 2019 के लोकसभा चुनावों में सिंधिया को कांग्रेस से चुनाव लड़ते हुए यहां पर भाजपा के केपी सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। गुना लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 68.93 फीसदी मतदान हुआ। गुना सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के यादवेन्द्र राव देशराज सिंह के बीच मुकाबला है।
यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi see 2047 Voter: भरी सभा में 2047 के वोटर पर पीएम नरेन्द्र मोदी की पड़ी नजर तो रोक दिया भाषण, देखें वीडियो



राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की साख दांव पर


rajgarh lok sabha seat राजगढ़ लोकसभा सीट तीसरे चरण में सबसे ज्यादा हॉट सीट बनी दिखाई दी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यहां से चुनाव मैदान में हैं और उन्होंने चुनाव के दौरान खुद का आखिरी चुनाव कहकर इमोशनल कार्ड खेला तो वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिग्विजय का जनाजा धूमधाम से निकालने वाला बयान भी जमकर सुर्खियों में रहा। राजगढ़ में शाम 5 बजे तक 72.08 फीसदी मतदान हुआ है। यहां दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से है।

भोपाल लोकसभा सीट


bhopal lok sabha seat भोपाल लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 58.42 फीसदी मतदान हुआ है। भाजपा की गढ़ कही जाने वाली भोपाल सीट से भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव चुनावी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में कैद कर दिया है।
यह भी पढ़ें

Breaking – राजगढ़ में हुई गिरफ्तारी, पचोर थाने पहुंचे दिग्विजय सिंह, बीजेपी पर बरसे


मुरैना लोकसभा सीट

morena lok sabha seat मुरैना लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 55.25 फीसदी मतदान हुआ है। यहां भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर, कांग्रेस के नीतू सत्यपाल सिंह सिकरवार व बसपा के रमेश गर्ग के बीच मुकाबला है। त्रिकाणीय मुकाबले में किसे जनता का साथ मिलेगा इसका फैसला 4 जून को रिजल्ट के दिन सामने आ जाएगा।


भिंड लोकसभा सीट


bhind lok sabha seat भिंड लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 50.96 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर भाजपा की संध्या राय और कांग्रेस के फूल सिंह बरैया के बीच मुख्य मुकाबला है। जिनके भाग्य का फैसला EVM में कैद हो चुका है और फैसला 4 जून को आएगा।
यह भी पढ़ें

Silent Attack : बाइक चला रहा था युवक, तभी अचानक आया साइलेंट अटैक, फिर 10 मिनट में हो गई मौत


ग्वालियर लोकसभा सीट


gwalior lok sabha seat ग्वालियर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रवीण पाठक और भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा के बीच मुख्य मुकाबला है। ग्वालियर सीट पर शाम 5 बजे तक 57.86 फीसदी मतदान हुआ है।

सागर लोकसभा सीट


sagar lok sabha seat सागर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 61.70 फीसदी मतदान हुआ है यहां पर भाजपा की लता वानखेड़े और कांग्रेस के चंद्र भूषण सिंह बुंदेला के बीच मुख्य मुकाबला है।

बैतूल लोकसभा सीट


betul lok sabha seat बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण बैतूल लोकसभा सीट के चुनाव की तारीख में परिवर्तन किया गया था और दूसरे चरण की जगह तीसरे चरण में बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव हुए हैं। यहां पर शाम 5 बजे तक 67.97 फीसदी मतदान हुआ है। बैतूल में भाजपा के दुर्गादास उइके और कांग्रेस के रामू टेकाम के साथ ही बसपा के अर्जुन अशोक भलावी चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें

Loksabha Election 2024: कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम, बोले ‘इनके मन में पाप…’ देखें वीडियो


Hindi News/ Bhopal / 3rd phase election MP: EVM में कैद हुआ शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो