3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Loksabha election 2024 – चुनावी डगर पर ​दिग्विजय, रोज पैदल चलेंगे 25 किमी, नापेंगे पूरा राजगढ़

Loksabha election 2024 - Digvijay Singh padyatra in Rajgarh Lok Sabha पार्टी की उम्मीदोें पर खरा उतरने के लिए 77 साल के दिग्विजय कड़ी मेहनत पर जोर दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
digvijaypadyatra.png

पूरा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पैदल नापेंगे

Loksabha election 2024 - Digvijay Singh padyatra in Rajgarh Lok Sabha - एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह का लोकसभा चुनाव जीतने का प्लान तैयार है। वे पूरा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पैदल नापेंगे।उनकी पदयात्रा 31 मार्च को शुरु होगी। राजगढ़ से लोकसभा के प्रत्याशी के रुप में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी की उम्मीदोें पर खरा उतरने के लिए 77 साल के दिग्विजय कड़ी मेहनत पर जोर दे रहे हैं।

लोकसभा LOKSABHA ELECTION 2024 की टिकट मिलते ही दिग्विजय सिंह चुनावी प्रचार में जुट गए थे। अब वे पदयात्रा करने वाले हैं। वे राजगढ़ लोकसभा में आनेवाली सभी 8 विधानसभा सीटों की पदयात्रा करेंगे। एक विधानसभा में करीब 25 किलोमीटर पैदल घूमकर मतदाताओं से सीधा कनेक्ट होंगे।

संसदीय क्षेत्र के स्थानीय नेता भी अलग अलग पदयात्रा करेंगे। दिग्विजय सिंह जहां नहीं पहुंच सकेंगे वहां स्थानीय नेता पहुंचेंगे। वैसे दिग्विजय की एक विधानसभा में 60 किमी की पैदल यात्रा का प्लान है। उनकी पदयात्रा 31 मार्च को आगर मालवा की सुसनेर विधानसभा से प्रारंभ होगी।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं। वे करीब 33 साल यहां से लोकसभा के लिए चुनावी मैदान में हैं। दिग्विजय कह चुके हैं कि उनका यह अंतिम चुनाव है। वे यह भी कह चुके हैं इस उम्र में वे लोकसभा चुनाव LOKSABHA ELECTION 2024 नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी का आदेश है जिसके कारण मैदान में उतरे हैं।

नर्मदा की भी पैदल परिक्रमा कर चुके- दिग्विजय सिंह के लिए पदयात्रा नई नहीं है। इसके पहले नर्मदा की भी पैदल परिक्रमा कर चुके हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी कई किमी पैदल चले हैं।

यह भी पढ़ें—'झांसी की रानी' के पक्ष में सिंधिया, कांग्रेस पर भड़के, किया जोरदार कमेंट

Story Loader