
corona_new2.jpg
भोपाल. कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। देश के कई राज्यों की स्थिति खराब हो रही है। कोरोना संक्रमण प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन दूसरे प्रमुख राज्यों के मुकाबले यहां पर हालात कम खराब हैं। कोरोना संक्रमण के अब तक के मामलों में देश में मध्यप्रदेश 14वें नंबर पर है। राहत की बात ये है कि पिछले एक महीने में प्रदेश सिर्फ एक नंबर ऊपर आया है। एक महीने पहले यानि सात मार्च को मध्यप्रदेश 15वें नंबर पर था। राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात जैसे राज्यों से मध्यप्रदेश पीछे है। एक्टिव केसों में प्रदेश की हालत नाजुक है। एक्टिव केसों में प्रदेश आठवें नंबर पर है।
- प्रदेश में 50 लाख पार हो चुका है कोरोना वैक्सीनेशन
प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 लाख 44 हजार 255 तक पहुंच गया है। भोपाल में अब तक 375092, इंदौर में 258968, रीवा में 193946 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। जबकि ग्वालियर में 30273 और जबलपुर में 45385 ही अब तक टीकाकरण करा पाए। इनके अलावा जिन जिलों में कम टीकाकरण हुआ है उनमें आगर 29095, उमरिया 28673 और श्योपुर 34753 लोग ही अब कुल वैक्सीनेशन करा पाए हैं। भोपाल में 45 से 60 साल उम्र के लोगों में 141947, इंदौर में 91296,जबलपुर में 7477 और 8218 लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन कराया।
- 6 अप्रेल 2021 तक प्रमुख राज्यों में कोरोना संक्रमण के इतने मामले
- महाराष्ट्र - 3113354
- केरल - 1131093
- कर्नाटक - 1026584
- आंध्रप्रदेश - 910943
- तमिलनाडु - 901124
- दिल्ली - 685062
- उत्तरप्रदेश - 639928
- पश्चिम बंगाल - 597634
- छत्तीसगढ़ - 386269
- उड़ीसा - 344647
- राजस्थान - 343990
- गुजरात - 324878
- तेलंगाना - 316649
- मध्यप्रदेश - 313971
- 6 अप्रेल 2021 तक प्रमुख राज्यों में इतने एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ - 52547
महाराष्ट्र - 472283
कर्नाटक - 35607
केरल - 29960
उत्तर प्रदेश - 27509
तमिलनाडु - 25998
पंजाब - 25913
मध्यप्रदेश - 24155
- शिवराज बोले- कोरोना से लडऩे पांच टी अब जरूरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वास्थ्य आग्रह बुधवार को समाप्त हुआ। यहां शिवराज ने कहा कि यह युद्ध समाज के सहयोग के बिना नहीं लड़ा जा सकता। स्वास्थ्य आग्रह में प्रदेश की जनता के इस सहयोग से यह स्पष्ट है कि सरकार और समाज साथ-साथ हैं। कोरोना हारेगा और मानवता जीतेगी। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन अंतिम उपाय है। देश-दुनिया सहित मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है, नियंत्रण के हरसंभव प्रयास जारी है। आवश्यकता होने पर स्थिति पर नियंत्रण के लिए अंतिम विकल्प के रूप में लॉकडाउन लगाने या बढ़ाने के संबंध में विचार किया जाएगा।
- ये है पांच टी फार्मूला
शिवराज ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण के साथ टेंडेंसी को महत्वपूर्ण बताया। शिवराज ने कहा कि पीएम ने कोरोना के विरूद्ध युद्ध के लिए चार टी- टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण का मंत्र दिया है। इसमें एक टी और सम्मिलित करने की आवश्यकता है। वह है टेंडेंसी अर्थात हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाना होगा। यह आवश्यक है कि सभी व्यक्ति मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, बार-बार हाथ धोने की आदत बना लें।
- एमपी का अर्थ है मास्क पहनो
शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश यानी एमपी का अर्थ है मास्क पहनो। हम मास्क पहन कर ही इस भय और कोरोना के प्रकोप से मुक्त हो पाएंगे।
Published on:
08 Apr 2021 05:40 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
