
Union Budget 2023-24: केंद्र सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट (Union Budget 2023-24) 01 फरवरी 2023 को आने वाला है। ऐसे में केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) से राज्य सरकार के अलावा मध्य प्रदेश की जनता को भी कई आशाएं हैं। सरकार का ध्यान जनता की मूलभूत सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी, आवास, यातायात के साधन) पर है।वहीं इसी साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
वहीं इस बार के केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता को केन-बेतवा परियोजना से उम्मीद है, वहीं 63 लाख 33 हजार परिवारों को अपने मकानों में नल से पानी पहुंचने का इंतजार है। केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) से इन परियोजनाओं के लिए राशि मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के गोंदिया को जबलपुर से जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू होने की भी आशा बनी हुई है। इसे ब्रॉड गेज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त ये भी माना जा रहा है कि इस केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) में मध्य प्रदेश की बड़ी सड़क परियोजनाओं के लिए भी पैकेज मिल सकता है।
जानकारों का भी मानना है कि विधानसभा चुनाव की वजह से साल 2023 के लिए राज्य सरकार की जरूरतों में वृद्धि हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार (Union Budget 2023-24) इन्हें पूरा करने में मदद कर सकती है। इसके तहत प्रारंभिक खाका भी खींचा जा चुका है। वहीं राज्य सरकार की ओर से कई क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार (Union Budget 2023-24) से बजट मांगा गया है। चर्चा है कि राज्य को जीएसडीपी का एक प्रतिशत अतिरिक्त ऋण लेने की अनुमति देने की शिवराज सरकार ने मांग की है। वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में सुधार की शर्तों में शिथिलता भी मिल सकती है। वहीं 15वें वित्त आयोग की अवार्ड अवधि तक जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान की व्यवस्था को निरंतर रखा जा सकता है।
उम्मीद यह भी है कि इस बार किसानों से समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन के लंबित प्रकरणों में 18,014.29 करोड़ रुपए की दावा राशि (Union Budget 2023-24) भी मिल जाए। इसके अलावा एक करोड़ घरों में जल जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुंचाना है। इसमें से 7500 करोड़ रुपए की 63 लाख 33 हजार से अधिक घरों में पानी पहुंचाने के लिए जरूरत है।
वहीं इनके अलावा 2500 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना के तहत केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम शुरू करने के लिए आवश्यकता है। ऐसे में इस बार के केंद्रीय बजट (Union Budget 2023-24) में यह राशि मिलने की भी उम्मीद है। ज्ञात हो कि भोपाल में पिछले दिनों आयोजित जलशक्ति मंत्रियों (देशभर के) के सम्मेलन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यह स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस परियोजना का काम शुरू कर दिया जाएगा।
Published on:
14 Jan 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
