30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन रक्षक पर माफियाओं का हमला, बाइक में लगाई आग

नजीराबाद इलाके में हुई वारदात, वन रक्षक घायल, अस्पताल में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anupam Pandey

•

Updated: 14 Jan 2024, 5:28 PM IST

aagpp01.jpg

भोपाल . रायसेन की घटना के बाद भोपाल के नजीराबाद के ढैईया इलाके में वन अमले पर शुक्रवार की रात 20 से 25 वन माफियाओं ने हमला कर दिया। जिसमें वन रक्षक को चोंटें आईं हैं। वन माफिया ने वन रक्षक के गश्ती दल की बाइक छीनकर आग लगा दी। बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। जबकि, एक अन्य की बाइक को छीनकर तोड़ फोड़ की। पत्थर फेंकने से एक वनरक्षक को चोट लगी है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर वन अमला घटना स्थल पर पहुंचा तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना भोपाल और विदिशा के नजीराबाद और लटेरी के जंगल की सीमा की है।

घटना लटेरी और नजीराबाद के आगे ढैईया इलाके में शुक्रवार देर रात हुई। वन विभाग की गश्ती टीम ने जब माफियाओं को रोकने की कोशिश की तब ये अमले पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे एक वनरक्षक घायल हो गया।

नजीराबाद थाने में केस दर्ज

वन विभाग ने इस मामले में नजीराबाद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आगजनी, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, लूट और शासकीय अमले पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को हमलावरों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक-दो दिन में इसका खुलासा हो सकता है।

15-20 मोटर साइकिलों पर सवार थे वन माफिया

डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि वन विभाग की टीम रात्रि में गश्त कर रही थी। तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। वन माफिया 15-20 मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए थे। वन कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया। माफियाओं के पास प्राणघातक हथियार भी थे। हमलावरों ने वन कर्मियों पर पत्थर भी फेंका जिससे एक वन रक्षक खुमान सिंह के सिर और कंधे में चोट आई हैं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेंजर दीपक श्रीवास्तव के अनुसार वनरक्षक की हालत स्थिर है। मामले में थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।