5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे पहले महाकाल की होली, संध्या आरती के बाद बाबा के दरबार में होलिका दहन

Mahakal Holi : महाकालेश्वर मंदिर में इस साल भी परंपरागत रूप से 13 मार्च को संध्या आरती के बाद होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 14 मार्च को धुलंडी पर्व मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahakal Holi

Mahakal Holi :मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इस साल भी परंपरागत रूप से 13 मार्च को संध्या आरती के बाद होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 14 मार्च को धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

महाकाल मंदिर समिति के अनुसार, संध्या आरती में सबसे पहले बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा और शक्कर की माला चढ़ाई जाएगी। इसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर के सामने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद होलिका दहन किया जाएगा। बता दें कि, धुलंडी के दिन 14 मार्च को सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में विशेष आयोजन होगा। पुजारी और पुरोहित बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें- भगोरिया पर्व के बीच हुड़दंगियों का उत्पात, कई दुकानों का सामान तोड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल

होली के बाद बदल जाएगी बाबा की दिनचर्या

मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि, होली के बाद भगवान महाकाल की दिनचर्या बदल जाती है। अभी तक महाकाल का स्नान गर्म जल से किया जा रहा था, लेकिन होली के बाद से परंपरा अनुसार ठंडे जल से स्नान शुरू हो जाएगा। इसी परंपरा के अनुरूप महाकाल मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।