
बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने दी पहली प्रतिक्रिया (Photo Source- Patrika)
Malegaon Blast Case : मालेगांव में हुए बम धमाके के मामले में मुंबई की विशेष अदालत से बरी होने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पूर्व सासंद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अदालत के फैसले के बाद कोर्ट रूम के बाहर आकर दो दिन बाद अपनी ओर से पहली प्रतिक्रिया के तौर पर सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है।
साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस समेत सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला..भगवा ,हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला बहुत-बहुत बधाई, जय हिन्दूराष्ट्र, जय श्री राम।
आपको बता दें कि बीते दिनों कोर्ट में इस मामले को लेकर जब फैसला सुनाया गया, उस दौरान साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी कोर्ट में रूम में मौजूद थे। उस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था। उन्हें 13 दिन टॉर्चर किया गया। यही नहीं 17 साल उन्होंने संघर्ष किया, इतना अपान सहा। एक साध्वी को आतंकवादी बना दिया गया। ठाकुर ने ये भी कहा कि, 'भगवा को कलंकित किया गया। आप के फैसले खुश हुई जो आपने मेरे दर्द को समझा। ये केस मैंने नहीं जीता, ये भगवा की जीत है। हिंदुत्व की विजय है। मेरा जीवन सार्थक हुआ।' बाद में उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने हिंदू आतंकवाद कहा, भगवा आतंकवाद कहा, उन्हें दंड मिलेगा।
Published on:
02 Aug 2025 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
