23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैनेजर ने शादी का झांसा देकर सहकर्मी से किया 5 साल तक दुष्कर्म

नेजर के किसी अन्य युवती से शादी करने से आहत पीड़िता ने दर्ज करवाया मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 25 May 2020, 1:20 PM IST

minor_rape.jpg

teenager raped

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में एक ज्योतिष यंत्र बेचने वाली कंपनी के मैनेजर के पद पर रहे युवक द्वारा अपनी सहकर्मी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कंपनी में साथ में काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढी और शहर से बाहर टूर के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार सहकर्मी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों में गहरी दोस्ती हो गई

पुलिस के मुताबिक शहर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने बागसेवनिया स्थित एक आनलाइन ज्योतिष यंत्र बेचने वाली कंपनी में वर्ष 2015 से आनलाइन सेल्स का काम शुरू किया था। उसी कंपनी में मूलतः यूपी प्रतापगढ़ निवासी संतोष पांडेय मैनेजर था। कुछ ही दिनों में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। कंपनी के टूर के सिलसिले में दोनों कई बार यूपी और अन्य जिलों में गए। इस दौरान युवक ने शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

नौकरी मिलने की बात कहकर टाल देता था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संतोष उसे अपने गृह नगर भी ले गया और परिजनों से भी मिलवाया था। यूपी से लौटने के बंद संतोष उसे अपने विधा नगर स्थित रूम ले गया और लिव इन में रखकर शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 तक दुष्कर्म करता रहा। शादी करने की बात पर वो जल्द अच्छी नौकरी मिलने की बात कहकर टाल देता था।


दिसंबर में अचानक बना ली दूरी
दिसंबर 2019 में संतोष ने युवती से अचानक दूरी बना ली। इस बीच युवती भी यूपी पहुंच गई। यहां उसे पता चला कि युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ यूपी के कई थानों में आवेदन दिया। घटना स्थल भोपाल होने पर युवती को बागसेवनीया में मामला दर्ज करवाने की सलाह दी गई। बागसेवनिया थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।