भोपाल

24 साल पहले 700 रु. लेकर मुंबई पहुंचे थे मुंतशिर, आज की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पर क्या आप जानते हैं मनोज मुंतशिर भी एक साधारण व्यक्ति की तरह हजारों सपने संजोय, उम्मीदों के सहारे सिर्फ 700 रु. लेकर मुंबई पहुंचे थे और आज वो जिस मुकाम पर हैं वे उन्हें आसानी से नहीं मिला... आज हम आपको बता रहे हैं उनकी पहली कमाई और बॉलीवुड में एंट्री को लेकर ऐसे इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जिन्हें नहीं जानते होंगे आप...

2 min read
Jul 08, 2023

भोपाल। कुछ समय पहले मप्र के भोपाल पहुंचे मनोज मुंतशिर आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब वे भोपाल आए थे तो सबसे पहले उन्होंने भोपाल का नाम बदलने की ख्वाहिश जताई थी। उनका कहना था कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल होना चाहिए। इसके बाद से वे देश भर का विरोध झेलते नजर आए। लेकिन इसका कारण भोपाल का नाम बदलने की ख्वाहिश नहीं बल्कि उनके लिखे फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स थे, जिनके कारण उन्हें लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। आज उन्होंने देशभर के लोगों से माफी मांगी है और वे इसीलिए ट्रेंड कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं मनोज मुंतशिर भी एक साधारण व्यक्ति की तरह हजारों सपने संजोय, उम्मीदों के सहारे सिर्फ 700 रु. लेकर मुंबई पहुंचे थे और आज वो जिस मुकाम पर हैं वे उन्हें आसानी से नहीं मिला... आज हम आपको बता रहे हैं उनकी पहली कमाई और बॉलीवुड में एंट्री को लेकर ऐसे इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जिन्हें नहीं जानते होंगे आप...

1. 'आदिपुरुष' फिल्म के डायलॉग लिखकर विवादों में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला का जन्म 27 फरवरी, 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला के गौरीगंज में हुआ था।

2. उन्होंने साल 1994 में अमेठी के एचएएल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से साइंस में बैचलर्स डिग्री हासिल की।

3. मनोज एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान और मां एक टीचर थीं। वे अपमे माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

4. उनकी पत्नी नीलम मुंतशिर एक लेखिका हैं। इनका एक बेटा है, जिसका नाम आरू है।

5. मनोज को अपने स्कूल के दिनों से ही कविताएं लिखने का शौका था। उनके दोस्त उन्हें मुशायरा ले जाते थे, जहां वह अपनी कविता सुनाते थे।

6. ग्रेजुएशन खत्म कर साल 1999 में वे काम की तलाश में मुंबई की ओर चल पड़े।

7. आपको जानकर हैरानी होगी कि जब वे मुंबई गए थे, उस समय उनके पास सिर्फ 700 रुपए थे।

8. मुंबई में वे भजन सम्राट अनूप जलोटा से मिले। उन्होंने मनोज को एक भजन लिखने को कहा।

9. मनोज ने इसके पहले कभी भजन नहीं लिखा था, लेकिन पैसों के लिए उन्होंने भजन लिखा। तब मनोज को भजन लिखने के लिए अनूप जलोटा ने 3000 रु. का चेक दिया था। यही मनोज की पहली कमाई थी।

10. 2004 में उन्हें फिल्म रंग रसिया के गाने लिखने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। किन्हीं वजहों से यह फिल्म दस साल बाद 2014 में रिलीज की गई।

11. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की वजह से उनकी टीवी इंडस्ट्री में एंट्री हुई। बिग बी ने उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति' के डायलॉग लिखने के लिए दिए।

12. मनोज ने अन्य रिएलिटी शोज जैसे 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'झलक दिखला जा', 'इंडियन आइडल जूनियर' की भी स्क्रिप्ट लिखी हैं।

13. उन्होंने साल 2005 की फिल्म यू बोमसी एन मी के गाने लिख बतौर गीतकार अपने करियर की एक नई शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने चार गाने लिखे थे।

14. उन्होंने 2014 में श्रेया घोषाल के पहले गजल एल्बम 'हमनशीं' के कुछ गाने लिखे, जो चार्टबस्टर बन गए थे।

Updated on:
08 Jul 2023 01:38 pm
Published on:
08 Jul 2023 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर