
भोपाल रेप मामला: मौत के बाद सामने आई मार्कशीट, बच्ची को मिले 88.5 प्रतिशत अंक
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिन पहले जिस नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। उसी बच्ची की मौत के ठीक एक दिन बाद मार्कशीट सामने आई है। जिसमें बच्ची ने 88.5 प्रतिशत अंक प्रात्त किए है। बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सोमवार की सुबह आरोपी विष्णु को खंडवा के ओंकारेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी अखिल पटेल के अनुसार 48 घंटों में चालान पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि 1 माह के अंदर आरोपी को सजा दिला सकें।
पांच लाख की आर्थिक मदद
सीएम कमलनाथ ने बच्ची के परिजन को पांच लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया। रहवासियों ने कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
ये रहा घटनाक्रम ( परिजन से मिली जानकारी)
- बीते शनिवार रात 8 बजे बच्ची गुटखा लेने के लिए घर से निकली थी।
- कई घंटों बाद जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तब परिजन बच्ची को ढूंढने निकले।
- परिजन कमला नगर थाने में करीब 10 बजे बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हे दुत्कार कर भगा दिया।
- रात करीब 11 बजे पार्षद के कहने पर पीडित परिजन के घर पुलिस पहुंची।
- रविवार की सुबह 5 बजे परिजन को बच्ची की लाश मिली।
- लाश मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन सहित रहवासियों ने थाने का घेराव किया।
- लोगों को आक्रोशित देख पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
12 घंटे के बाद हरकत में आयी पुलिस
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही। पुलिस के मुताबिक मृतका बच्ची नेहरू नगर IIFM के सामने एक बस्ती की रहने वाली है। शनिवार की रात करीब 8 बजे मृतक बच्ची घर से गुटखा लेने के लिए निकली थी। रविवार की सुबह करीब 5 बजे घर के कुछ दूरी पर बच्ची लाश मिली। लोगों ने कमल नगर थाने का घेराव किया। आक्रोशित भीड़ देखकर 12 घंटे के बाद पुलिस हरकत में आयी। घटना स्थल पर मामले को शांत करने के लिए पुलिस तैनात है।
समय पर छानबीन करती पुलिस तो जिंदा होती बच्ची
परिजन का कहना है कि बच्ची घर वापस नहीं आयी तो रात में परिजन कमला नगर थाना मामला दर्ज कराने पहुंचे पर पुलिस ने उन्हे दुत्कार कर भगा दिया। रात करीब 11 बजे पार्षद के कहने पर कमला नगर थाना पुलिस पीडित परिवार के घर पहुंची। यहां पुलिस परिजन से चाय-नाश्ता कराने का फरमान देती रही। परिजनों का कहना है कि समय पर पुलिस मामले की छानबीन करती तो हमारी बच्ची जिंदा होती।
घर से 20 मीटर दूरी पर मिली बच्ची की लाश
रविवार सुबह 5 बजे बच्ची की लाश मिलने पर रहवासियों ने कमला नगर थाने के घेराव किया। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी।
Updated on:
10 Jun 2019 01:57 pm
Published on:
10 Jun 2019 12:45 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
