
marriage garden, bhopal marriage garden, suncity marrige garden, spot fine, swachhta survekshan 2022
इंट्रो- शहर के बड़े मैरिज गार्डन में शामिल सनसिटी का एक कारनामा मंगलवार को शहरभर में चर्चा का विषय रहा। जिस गार्डन से लोग सबसे अधिक सफाई और स्वच्छता की उम्मीद करते हैं, उसने ही खुले में कचरा फैंला रखा था। निगम का अमला मौके पर पहुंचा तो खुले में पड़े कचरे के ढेर को देखकर हैरान परेशान हो गया। आखिरकार गार्डन पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई करना ही पड़ी
सनसिटी मैरिज गार्डन पर 05 हजार रुपए स्पॉट फाइन
लालघाटी के पास स्थित सनसिटी गार्डन के संचालक द्वारा सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने और गीले व सूखे कचरे का अलग न करने पर निगम की टीम ने पांच हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया। यहां गार्डन के पास गंदगी फैला रखी थी। गार्डन में अलग-अलग डस्टबिन में अलग-अलग तरह का कचरा रखने की व्यवस्था भी नहीं थी। इसपर ही कार्रवाई की गई। गार्डन संचालक को चेतावनी दी गई कि कचरे को सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर कचरा वाहनों को देने की समझाइश दी।
--------------------------------
01 क्विंटल पॉलीथिन जब्त, एक हजार का जुर्माना
नगर निगम के अमले ने मंगलवार को सिंधी कॉलोनी साईं मंदिर के पास स्थित पॉलीथिन विक्रेता न्यू ट्रेडर्स से करीब 01 क्विंटल प्रतिबंधित अमानक पॉलीथीन जब्त की। इनसे 01 हजार रुपए स्पॉट फाइन वसूला। प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्ती दल प्रभारी राजेश कुरील, अशोक वर्मा के निर्देशन में लाइंग स्कॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। निगम की उक्त टीम ने जोन क्रमांक 03 और जोन क्रमांक 04 के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण, विक्रय तथा उपयोग न करने की समझाइश दी।
-------------------------------------
346 प्रकरणों में वसूले 58100 रुपए
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 346 प्रकरणों में 58 हजार 100 रुपए स्पॉट फाइन वसूले। मास्क ना पहनने पर ही 69 व्यक्तियों से 06 हजार 850 रुपए का फाइन वसूला। इसके साथ ही निगम अमले ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, अमानक स्तर की पॉलीथिन का उपयोग/विक्रय, यूरिनेशन के 277 प्रकरणों में 51 हजार 250 रुपए की राशि स्पॉट फ ाईन के रूप में वसूली।
Published on:
22 Feb 2022 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
