3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम हाउस तक पहुंची बात फिर 700 km दूर से घंटेभर में भोपाल आया मरीज

MP News: 700 किमी लंबे सड़क मार्ग से लाने में 12 घंटे लगते। मौसम खराब था। जान को खतरा था। परिजनों ने पीएमश्री एयर एंबुलेंस के लिए कलेक्टर से संपर्क किया। सीएम हाउस तक बात पहुंची और मरीज को एयरलिफ्ट कर घंटेभर में ही एम्स में भर्ती कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 26 Jul 2025, 4:08 PM IST

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav latest news

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: पीएमश्री एयर एंबुलेंस से सिंगरौली के मरीज संदीप सिंह को नया जीवन मिला। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने भोपाल एम्स ले जाने की सलाह दी। 700 किमी लंबे सड़क मार्ग से लाने में 12 घंटे लगते। मौसम खराब था। जान को खतरा था। परिजनों ने पीएमश्री एयर एंबुलेंस के लिए कलेक्टर से संपर्क किया। सीएम हाउस तक बात पहुंची और संदीप को एयरलिफ्ट कर घंटेभर में ही भोपाल एम्स में भर्ती कराया है। वे खतरे से बाहर हैं। सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने इस काम में शामिल पूरी टीम को बधाई दी है।

17 जिलों में मिल चुका फायदा: सीएम

अब तक 17 जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, सरकार ने गरीब और जरूरतमंदों को एयर एम्बुलेंस की सौगात दी है। यह मरीजों की जान बचाने में सहायक साबित हो रही है। ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ लें।

सीएम मोहन यादव ने की तारीफ

सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया(एक्स) पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में सीएम ने लिखा कि, 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा' एक बार फिर लाभकारी सिद्ध हुई है। सिंगरौली जिले के श्री संदीप सिंह जी, जो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा द्वारा AIIMS भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित हुआ और उनकी जान बचाई जा सकी। इस पुनीत कार्य में शामिल पूरी टीम को बधाई।