
देश में सबसे ज्यादा लहसुन का उत्पादन मध्यप्रदेश में
भोपाल। मध्य प्रदेश के लहसुन की विदेशों से तेजी से डिमांड बढ़ी है। देश की बात करें तो दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में लहसुन की ज्यादा मांग है। इसकी मांग को देखते हुए प्रदेश में लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए इंदौर, छिंदवाड़ा और मंदसौर इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई हैं।
उद्यानिकी विभाग प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा
विदेशों में लहसुन की खपत बढ़ाने के लिए अब इसकी जैविक खेती पर फोकस किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मंदसौर, रतलाम, नीमच के कुछ किसानों से लहसुन की जैविक खेती करवाई गई। रसायनिक खेती वाले लहसुन की तुलना में जैविक लहसुन के दाम कई गुना बढ़कर मिलने से किसान को प्रोत्साहन मिला है।किसान अपना लहसुन विदेश में बेच सकें इसके लिए उद्यानिकी विभाग प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा।
विदेश में भेजेंगे
इसके लिए देश के बड़े मसाला करोबारियों से किसानों का एमओयू करवाया जाएगा। जो उनका माल विदेश में भेजेंगे। इसके अलावा देश में ही दिल्ली, मुम्बई और पूणे सहित अन्य बड़े शहरों में जैविक लहसुन सहित अन्य मसालों के लिए बने बड़े बाजारों में भी प्रदेश का जैविक लहसुन बेचा जाएगा। प्रदेश में अभी एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में लहसुन की खेती की जा रही है।
13 लाख टन लहसुन की पैदावार
अकेले छिंदवाड़ा में 6 हजार हेक्टयर में लहसुन की खेती की जाती है, प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पूरे प्रदेश में 13 लाख टन लहसुन की पैदावार होती है। वर्तमान में प्रदेश में पैदा होने वाले कुल लहसुन का 15 फीसदी लहसुन को प्रोसेस कर पेस्ट बनाया जा रहा है। इसमें 70 प्रतिशत देश में और 30 प्रतिशत विदेश में सप्लाई हो रहा है।
वैज्ञानिक तरीके से खेती कराएगा विभाग
उद्यानिकी विभाग किसानों से लहसुन की खेती वैज्ञानिक तरीके से कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें किसानों को मिट्टी परीक्षण से लेकर उन्हें प्रति एकड़ मेंं पानी और खाद की मात्र डालने की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उसमें लगने वाले रोगों तथा उससे बचने के उपाय भी बताया जाएगा।
आयुर्वेदिक दवाओं में होता इसका उपयोग
लहसुन का मसाले के अलावा आयुर्वेदिक दवाओं में सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है। कम से कम 150 तरह के रोगों या लक्षणों जैसे कैंसर, ह्दय रोक से लेकर डायबिटीज और रेडिएशन के साईड इफेक्ट्स को नियंत्रण में किया जाता है।
Published on:
19 Nov 2019 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
