8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya pradesh election : मध्यप्रदेश में आठ रैलियों को संबोधित करेंगी मायावती, यूपी की सीमा से सटे जिलों पर बसपा का प्रभाव

मध्यप्रदेश में आठ रैलियों को संबोधित करेंगी मायावती, यूपी की सीमा से सटे जिलों पर बसपा का प्रभाव

2 min read
Google source verification
mp election

मध्यप्रदेश में आठ रैलियों को संबोधित करेंगी मायावती, यूपी की सीमा से सटे जिलों पर बसपा का प्रभाव

भोपाल . बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियां करेंगी। जानकारी के अऩुसार मायावती मध्यप्रदेश में करीब आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। मायवाती का फोकस मध्यप्रदेश के उन जिलों में होगा जिसकी सीमा उत्तर प्रदेश से सटा है। प्रदेश की करीब 40 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां बसपा का प्रभाव है। मायावती का फोकस इन्हीं सीटों पर होगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार करने के बाद बहुजन समाज पार्टी मध्यप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के पीछे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को बताया था। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग नहीं चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो।

आठ रैलियों को संबोधित करेंगी मायावती: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आठ चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती महाकौशल, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र पर रैलियां करेंगी। 20 नवंबर को वह बालाघाट और भोपाल में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। 21 को मुरैना, भिंड, 22 को शिवपुरी, पथरिया व दमोह एवं 23 नवंबर को सिंगरोली और रीवा जिले में उनकी चुनावी सभाओं की तैयारी की योजना बनाई गई है।

स्टार प्रचारकों का लगेगा जमावड़ा: विधानसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी 16 नवंबर को शहडोल में चार विधानसभा सीटों में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार करेंगे। वहीं, केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। स्मृति ईरानी ने बुधवार को जबलपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की सरकार में प्रदेश में विकास हुआ है।