26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संगीत सभा में बरसा कंठ का माधुर्य

भारत भवन में गायन पर्व-10 में हुई दो सभाएं

less than 1 minute read
Google source verification
news

संगीत सभा में बरसा कंठ का माधुर्य

भोपाल। भारत भवन में गायन पर्व भारत भवन में शनिवार की शाम गायन पर्व-10 के तहत संगीतकारों की गायन सभाएं हुई। इस मौके पर रोजी दत्ता और सोनल शिवकुमार का कंठ माधुर्य बरसा। तपशि के बाद मिली शीतलता का अनुभव कराते संगीत ने श्रोताओं के कानों में सुमधुर रस घोला। कार्यक्रम की शुरुआत के लिए शास्त्रीय गायिका रोजी दत्ता ने राग विहाग का चयन किया।

राग को विस्तार देते हुए उन्होंने इसमें विलंबित एक ताल में 'कैसे सुख सोवे श्याम..."पेश किया। इस क्रम में दु्रत तीन ताल में 'हे मुरारी, हे मुरारी, हे मुरारी। तुम से लागी, लागी नैरा..." के जरिए राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम को महसूस करने का अवसर दिया। उनकी गायकी ने अंतरंग सभागार के संगीत के भक्तिपरक भाव से सराबोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने छोटा दादरा पेश किया।

ऐरी माई साजन नहीं आए...

संगीत सभा की अगली प्रस्तुति सोनल शिवकुमार की रही, जिसमंे उन्होंने राग बागेश्री सुनाया। इसमें उन्होंने बिलंबित तीन ताल में 'कौन गत भई मोरी..." बंदिश सुनाई। इसके बाद अद्धा तीन ताल में स्व. किशोरी अमोड़कर रचित बंदिश 'ऐरी माई साजन नहीं आए..."और एक ताल की दु्रत बंदिश 'सुनत तान भई बावरिया..." सुनाई। यह कंपोजिशन अश्विनी भिड़े देशपांडे की थी। प्रस्तुति के दौरान तबले पर रामेंद्र सिंह सोलंकी और जीतेश मराठे ने लहरा दिया। सभा का चिरपरिचित संचालन कला समीक्षक विनय उपाध्याय ने किया।