शुभारंभ बैंड परफॉर्मेंस हुई। इस दौरान बैंड पर ‘जय हो, जय हो…’ और ‘कंधों से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं…’ धुन को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के एनएसएस, एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने देश के जवानों के शस्त्रों के बारे में जाना। वहीं, प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए 2 अप्रेल तक सुबह-11 बजे से शाम-6 बजे तक खुली रहेगी।
मिसाइल आर-73
मिसाइल आर-73 एक मध्यम दूरी की हवा से हवा में हमला करने वाली पैसिव हेमिंग गाइडेंस मिसाइल है। इसका उपयोग दुश्मन के विमानों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। इसे मिग-बाइसन, मिग-29 और मिराज विमान में इस्तेमाल किया जाता है।
–
अर्जुन एमके-1
अर्जुन टैंक में चार लोग बैठ सकते है, यह 1400 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इसमें एक लेंस दिन और एक लेंस रात के समय काम करता है। यह 40 किलो मीटर की रेंज तक काम करता है। वहीं 3 किलो मीटर पर अपने लक्ष्य को टारगेट करता था।
– 7. 62 एमएम नेगेव एलएमजीइसका निर्माता इजराइल है। कैलिबर 7.62 एमएम जबकि साइट रेडियस 440 एमएम है। इसका वजन 8.2 किलोग्राम है। इसका एमवी 850 मीअर पर सेकंड है। जबकि इसकी रेंज 800 मीटर तक है। रेट ऑफ फायर 600 से 800 राउंड पर मिनट है।
30 एमएम एजीएल-17
राइफल और इंसास राइफल की सहायता से एचई नॉ-36 ग्रेनेड फायर कर सकते हैं, लेकिन अतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के पास इन दिनों काफी आधुनिक हथियार हैं इसी को ध्यान में रखते हुए रूस से एजीएल -17 को मंगाया गया। इस का अविष्कार रूस ने 1975 में किया।