24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे का जुलूस निकालने से आहत हुआ, आइपीएस को धमकानेवाले विधायक प्रीतम लोधी ने मांगी माफी

Pritam Lodhi-एमएलए बोले-बेटे के खिलाफ जांच में पुलिस को दूंगा सहयोग, सत्ता-संगठन की फटकार के बाद विधायक लोधी के ढीले हुए तेवर

2 min read
Google source verification
MLA Pritam Lodhi Apologizes for Threatening IPS Officer

MLA Pritam Lodhi Apologizes for Threatening IPS Officer

Pritam Lodhi- मध्यप्रदेश के पिछोर के विधायक प्रीतम लोधी Pritam Lodhi के तेवर अब ठंडे पड़ गए हैं। बीजेपी के विधायक लोधी से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तलब किया था। पार्टी से नोटिस मिलने व संगठन की फटकार के बाद आइपीएस डॉ. आयुष जाखड़ को अपशब्द कहने वाले विधायक प्रीतम लोधी ने अपने शब्दों पर बाकायदा खेद जताया। उन्होंने कहा कि बेटे दिनेश लोधी का पुलिस द्वारा जुलूस निकाल देने से वे बुरी तरह आहत हो गए थे।

IPS अधिकारी और करैरा के SDOP डॉ. आयुष जाखड़ को धमकाने के मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी बुरी तरह घिर गए थे। यह मामला राष्ट्रीयस्तर पर चर्चित हो गया था। ऐसे में भाजपा को भी उनपर एक्शन लेने के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रदेश संगठन ने विधायक प्रीतम लोधी को बाकायदा नोटिस जारी कर 3 दिन में इस मामले में उनसे जवाब मांगा था।

सीएम हाउस में सीएम डॉ. मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनसे बंद कमरे में चर्चा की

पुलिस अधिकारी को धमकानेवाले बयान पर पार्टी की सख्ती देख विधायक प्रीतम सिंह लोधी के तेवर नरम पड़ गए हैं।
नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को वे भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मिले। सीएम हाउस में सीएम डॉ. मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनसे बंद कमरे में चर्चा की। बैठक के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने मीडिया के सामने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि कुछ शब्द गलत बोल दिए थे।

सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बैठक के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनका तीन पीढ़ियों से जुड़ाव है। परिवार जनसंघ के जमाने से जुड़ा है।

बेटे के खिलाफ जांच के लिए सीएम को पत्र भी दिया

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि वे बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। बेटे के खिलाफ जांच के लिए सीएम को पत्र भी दिया। विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि बेटे दिनेश लोधी का जुलूस निकालने से वे आहत थे। उन्होंने पार्टी गाइडलाइन का ध्यान रखने की बात भी दोहराई।

प्रीतम लोधी ने कहा “लड़के का जुलूस निकाला तो मन आहत हो गया… तभी कुछ गलत शब्द बोल दिए…

मामले में सफाई देते हुए प्रीतम लोधी ने कहा “लड़के का जुलूस निकाला तो मन आहत हो गया… तभी कुछ गलत शब्द बोल दिए… किसी अधिकारी को बुरा लगा तो मैं खेद व्यक्त करता हूं…”