MP High Court Judge Transfer : मध्यप्रदेश में एक साथ 300 से अधिक न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है।
MP High Court Transfer List : मध्यप्रदेश में एक साथ 300 से अधिक न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है। एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर प्रदेश के कई जिलों और सत्र न्यायालयों में पोस्टेड 316 न्यायाधीशों का ट्रांसफर किया गया है। 27 मार्च को रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने इस संबंध में आदेश पारित किया।
ये जानकारी उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर शेयर की गई है। बता दें कि हाईकोर्ट(MP High Court) के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का भार सौंपा गया है।
नोट: एमपी हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले और पदोन्नति की लिस्ट देखने के लिए हाइपरलिंक किए गए शब्दों पर क्लिक करें।
प्रियांक दूबे, जो वर्तमान में भिण्ड के मेहगांव में प्रथम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यकत थे। अब इन्हें टीकमगढ़ में प्रथम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।