
पाताललोक में विराजी है मां पाताल भैरवी, शिवलोक में विराजमान है शिव परिवार
मां पाताल भैरवी समिति के अध्यक्ष सुदेश पांडे और उपाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए झांकी की स्थापना की गई है। इसमें प्रथम गुफा के द्वार पर गणेशजी के दर्शन है। इसके आगे पाताल भैरवी विराजमान है, इसके बाद राधा कृष्ण, शिवलोक में भगवान शिव परिवार विराजमान है। इसके बाद साई दर्शन और सजीव पक्षी विहार को देखते हुए मां अष्ट भुजा के दर्शन होते हैं। झांकी स्थल के बाहर ब"ाों के लिए मिक्की माउस सहित अन्य मनोरंजन के साधन भी है।
बंजारी चौराहे पर झांकी
बंजारी चौराहे पर शिव शक्ति धाम दुर्गा उत्सव समिति की ओर से आकर्षक झांकी झांकी सजाई गई है। यहां ओपन पंडाल में माताजी की प्रतिमा विराजमान है और दूर से दर्शन की व्यवस्था है। झांकी में मां दुर्गा के साथ भगवान भोलेनाथ, भगवान गणेश सहित अनेक देवी देवता विराजमान है। झांकी का यह तीसरा वर्ष है।
बीमा कुंज में पंडाल में विराजी माताजी
बीमा कुंज पर भी हर साल बड़े स्तर पर झांकी सजाई जाती थी, लेकिन इस बार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मां आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति की ओर से ओपन पंडाल में माता रानी की प्रतिमा विराजमान की गई है। यहां माता रानी की छोटी और मनमोहक प्रतिमा विराजमान है। दर्शन की व्यवस्था दूर से की गई है। आयोजन का यह 18 वां वर्ष है।
Published on:
09 Oct 2021 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
