भोपाल

mp assembly election 2023 : प्रियंका-राहुल की 40 से अधिक सभाएं होंगी, हर जिले को कवर करेगी कांग्रेस

mp assembly election 2023 : मध्यप्रदेश के सभी जिलों को कवर करने की तैयारी में कांग्रेस...। बन रही है रणनीति...।

2 min read
Sep 08, 2023
mp assembly election 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को करीब दो माह का वक्त रह गया है। इस बीज भाजपा और कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में जनता तक पहुंचना चाहती है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के बाद अब कांग्रेस के भी बड़े नेताओं की सभाओं की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस ने 40 से अधिक सभाएं कराने की तैयारी तेज कर दी है। इन सभाओं में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।

मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गई है। भाजपा जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही हैं, जो लगभग सभी विधानसभा सीटों को कवर करेगी, वहीं कांग्रेस ने भी जन आक्रोश यात्रा निकालकर ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की तैयारी की है। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व की सभाओं की भी तैयारी तेज कर दी है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रियंका गांधी वॉड्रा और राहुल गांधी की 40 से अधिक सभाएं और रैलियां करने की तैयारी करने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक 40 से अधिक यात्राएं बढ़ाए जाएंगी, क्योंकि इन नेताओं के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच सकें। हालांकि अभी इन नेताओं के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पहले विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी, इसके बाद स्टार प्रचारकों के साथ ही प्रियंका और राहुल गांधी की सभाओं के स्थान और तारीखें तय हो जाएंगी।

जनआक्रोश रैली अगले सप्ताह से

इधर, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। 9 सितंबर तक इन यात्राओं का रूट और कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के अनुसार इन यात्राओं के जरिए भाजपा सरकार को भर्ती परीक्षा में हुई धांधली, महाकाल लोक में भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। मालवा-निमाड़, महाकौशल, मध्य भारत, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्रों को कवर किया जाएगा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की भी सभाएं आयोजित की जाएंगी।

25 सितंबर को भोपाल आएंगे मोदी

हाल ही में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी मध्यप्रदेश आए थे। उनके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी 14 सितंबर को बीना में आयोजित कार्यक्रम में आएंगे। इसी के बाद मोदी 25 सितंबर को 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। चुनाव से पहले यह भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इसी दिन भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 25 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
08 Sept 2023 08:12 pm
Published on:
08 Sept 2023 07:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर