भोपाल

MP Board Result 2024 – 10 वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप, 9 बच्चों को मिले 490 से ज्यादा नंबर

मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इसके अनुसार 10 वीं में अनुष्का अग्रवाल मेरिट लिस्ट में अव्वल रहीं। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर टॉप किया। 12 वीं में आर्ट में कालापीपल के स्टूडेंट जयंत यादव ने टॉप किया है।

3 min read
Apr 24, 2024

MP Board Result 2024 live - एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट MP Board 10th 12th Result 2024 result घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार को 4 बजे बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया। इसी के साथ 10वीं और 12 वीं के 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। मध्यप्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इसके अनुसार 12 वीं में आर्ट में कालापीपल के स्टूडेंट जयंत यादव ने टॉप किया है।

10 वीं में अनुष्का अग्रवाल मेरिट लिस्ट में अव्वल रहीं। उन्होंने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा आगर मालवा की इश्मिता तोमर, कटनी की रेखा रेबारी और रीवा की स्नेहा पटेल ने 493 अंकों के साथ प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। सतना के सौरभ सिंह ने 492 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि रीवा की सौम्या सिंह, विदिशा की जोयल रघुवंशी, जबलपुर की अंकिता उमरलिया और मंडला की खुशबू कुमारी ने 491 अंक प्राप्त किए। इन चारों ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

बोर्ड का रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट patrika.com/bhopal-news पर भी देख सकते हैं। आज ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जा रही है।

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं,12 वीं का परिणाम जारी किया जा चुका है। अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस साल पास स्टूडेंट का प्रतिशत 58.10 रहा है। लड़कियों का प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है।

लड़कियों का पास प्रतिशत 61.87 और लड़कों का पास प्रतिशत 54.35 रहा है। 10वीं कक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 495 अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्हें साइंस और मैथमेटिक्स में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। 10वीं में कुल 3,05,019 छात्र पहले डिवीजन में पास हुए हैं।

घोषित परिणाम के अनुसार 10 वीं में करीब 42 प्रतिशत बच्चे फेल हुए हैं। 10वीं की मेरिट लिस्ट में कुल 82 परीक्षार्थी हैं।

इसी प्रकार 12 वीं में कुल 64.49 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट परीक्षा देकर पास हुए हैं। इस बार बोर्ड की इस सबसे अहम परीक्षा में कुल 35.51 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। रीवा की अंशिका मिश्रा ने मैथ्स साइंस विभाग में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए जबकि वाणिज्य की मुस्कान दांगी ने भी 493 अंक पाए हैं। ये दोनों 12 वीं ओवरआल टॉपर हैं।

एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर कुल 17 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर 2024
1- जयंत यादव, शाजापुर- 487 मार्क्स
2- कुलदीप मेवाड़ा, शाजापुर- 486
3- निशा भारती, नरसिंहपुर- 484
4- चेतना कछवाहा, मंडला- 483
5- दिव्या भीलवार, ग्वालियर- 482

एमपी बोर्ड 12वीं साइंस (बायोलॉजी)टॉपर 2024
सना अंजुम खान, सिवनी- 487 अंक
परीक्षा राजपूत, मंडला- 486
मेहर कुरेशी, मंडला- 485

एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर 2024

  1. मुस्कान दांगी— विदिशा के सिरोंज की सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा मुस्कान ने 500 में से 493 अंक हासिल किए।
  2. गरिमा जैन— छतरपुर जिले की महाराज उत्कृष्ट विद्यालय की गरिमा जैन ने 482 अंक प्राप्त किए हैं।
  3. गोरी जायसवाल— नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के टैगोर वन स्कूल की गोरी जायसवाल को भी 482 अंक मिले हैं।
  4. नैनपुर मंडला के ज्ञान ज्योति पीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की दिया कोटवानी भी दूसरे स्थान पर हैं।
  5. तीसरी रैंक पर 481 अंक के साथ इंदौर के नंदा नगर पिंक फ्लावर स्कूल की फाल्गुनी पवार हैं।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करेंगे तो कंप्यूटर स्क्रीन पर मार्क्स दिख जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही मध्यप्रदेश के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा रही है।

Updated on:
25 Apr 2024 11:59 am
Published on:
24 Apr 2024 04:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर