
सता रहा ‘अपनों’ के भितरघात का डर, साध रहे जमीनी समीकरण, जुटाई भरोसेमंद टीम
भोपाल. राजधानी में नामांकन प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद बैरसिया को छोडकऱ दोनों प्रमुख दलों भाजपा-कांग्रेस के बागी शांत दिखाई दे रहे हैं, फिर भी प्रत्याशियों को कहीं न कहीं भितरघात का डर सता रहा है। इसकी वजह जातिगत समीकरण, क्षेत्र की समस्याएं, वार्ड के छोटे-छोटे मुद्दे हैं जो अब वोट मांगते समय जनता प्रत्याशियों के सामने उठा रही है।
इतना ही नहीं जिनको प्रत्याशी नजरअंदाज कर रहे हैं वे भी समस्याओं को लेकर मुखर हैं। ऐसे लोगों को मनाने में कुछ प्रत्याशी सफल हुए तो कुछ ने रणनीति बदलते हुए अपने भरोसेमंद कार्यकर्ताओं की टीमों को मैदान में उतार दिया है। आखिर राजधानी की सातों सीटों पर कैसी जोर-आजमाइश हो रही है, पत्रिका टीम की ग्राउंड रिपोट...
गोविंदपुरा: जमीनी कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
कृष्णा गौर, भाजपा प्रत्याशी
दावेदार- तपन भौमिक, आलोक शर्मा, मनोरंजन मिश्रा, सीमा सिंह
वार्डवार तैयारी- वार्डों का जिम्मा संघ व कार्यकर्ताओं को दिया।
क्षेत्र कवर किया- 80 फीसदी
साथ में हैं - केवल मिश्रा, रामबाबू पाटीदार समेत सभी पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी।
गिरीश शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी
दावेदार- रामबाबू शर्मा
वार्डवार तैयारी- हर वार्ड में जमीनी टीम सक्रिय। भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को बांट रखी है जिम्मेदारी।
क्षेत्र कवर किया- 85 फीसदी
साथ में हैं- कृष्णा घाटगे, महेंद्र सिंह परमार, मनीष यादव, महेंद्र गुर्जर, राधेश्याम लोधी।
जातिगत समीकरण- 35 हजार ब्राह्मण, 60 हजार यादव सहित ओबीसी वर्ग, 35 हजार कायस्थ, 11 हजार अल्पसंख्यक वर्ग के वोट।
मुद्दे- सडक़ें, अव्यवस्थित विकास। बेरोजगारी की समस्या।
मध्य: दोनों के लिए नए-पुराने शहर में परेशानी
सुरेंद्रनाथ सिंह, भाजपा
दावेदार- ध्रुवनारायण सिंह, सुरजीत सिंह चौहान, राहुल कोठारी
वार्डवार तैयारी- पुराने शहर के वार्डों के लिए विशेष रणनीति।
क्षेत्र कवर किया- एक चरण पूरा।
साथ में हैं- विकास वीरानी, ओम यादव, अशोक सैनी, राजेंद्र गुप्ता।
आरिफ मसूद: कांग्रेस
दावेदार- नासिर इस्लाम, साजिद अली, अकबर बैग
वार्डवार तैयारी- नए शहर के कुछ वार्डों के लिए विशेष रणनीति।
क्षेत्र कवर किया- 80 फीसदी।
साथ में हैं- वीरेंद्र्र सिंह, जहीर कुरैशी, दीपचंद यादव।
जातिगत समीकरण- 87 हजार वोट अल्पसंख्यक वर्ग के। ओबीसी, ब्राह्मण, ठाकुर, मराठी, कायस्थ एवं दलितों के वोट भी अच्छे-खासे हैं।
मुद्दे- अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं नहीं।
द. पश्चिम: गुप्ता संगठन तो शर्मा टीम के भरोसे
उमाशंकर गुप्ता, भाजपा
दावेदार- विनोद पांडे, भरत चतुर्वेदी।
वार्डवार तैयारी- पन्ना प्रभारी और बूथ संयोजकों की तैनाती।
क्षेत्र कवर किया- 85 फीसदी।
साथ में हैं - रामदयाल प्रजापति, जगदीश यादव ।
पीसी शर्मा, कांग्रेस
दावेदार- अमित शर्मा, प्रदीप मोनू सक्सेना, संजीव सक्सेना।
वार्डवार तैयारी- कार्यकर्ताओं और पार्षदों की टीम जुटी है।
क्षेत्र कवर किया-80 फीसदी
साथ में हैं- गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, संतोष कंसाना।
जातिगत समीकरण- 25 हजार अल्पसंख्यक वर्ग के वोट, 90 हजार सामान्य व ओबीसी तो दलितों के करीब 35 हजार वोट हैं।
मुद्दे- अतिक्रमण, झुग्गियां की भरमार, स्मार्ट सिटी से उजड़ती हरियाली।
जातिगत समीकरण- 25 हजार अल्पसंख्यक वर्ग के वोट, 90 हजार सामान्य व ओबीसी तो दलितों के करीब 35 हजार वोट हैं।
मुद्दे- अतिक्रमण, झुग्गियां की भरमार, स्मार्ट सिटी से उजड़ती हरियाली।
विश्वास सारंग, भाजपा
दावेदार- यूएस त्रिपाठी, चेतन सिंह
वार्डवार तैयारी- वार्ड, बूथ व पन्ना प्रभारी तैनात किए हैं। हर वार्ड में भरोसेमंद कार्यकर्ता सक्रिय।
क्षेत्र कवर किया- प्रचार का पहला चरण पूरा। दूसरा आधा हुआ।
साथ में हैं- प्रताप गुर्जर, मालती राय, विजयसिंह, सूर्यकांत गुप्ता।
डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस
दावेदार- मनोज शुक्ला, दीप्ति सिंह
वार्डवार तैयारी- वार्डों में युवा टीम की तैनाती। अब बूथ के लिए एजेंट पर फोकस कर रहे हैं।
क्षेत्र कवर किया- 80 फीसदी क्षेत्र में जनसंपर्क कर चुके हैं।
साथ में हैं- कैलाश मिश्रा, शेर सिंह, रविशंकर मिश्र, मनोज मेहरा।
जातिगत समीकरण- 1.10 लाख अल्पसंख्यक वोटर हैं, 42 हजार ब्राह्मण, 25 हजार राजपूत, 38 हजार विश्वकर्मा-कुशवाह व साहू समाज के वोट हैं।
मुद्दे- बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, अतिक्रमण, जर्जर सडक़ें।
उत्तर: जुटे सीनियर, दूसरी ओर हर वार्ड में टीम
फातिमा रसूल सिद्दीकी: भाजपा
दावेदार- राहुल कोठारी, भक्ति शर्मा, रविंद्र अवस्थी।
वार्डवार तैयारी- आलोक शर्मा और आलोक संजर जुटे हैं मैदान में।
क्षेत्र कवर किया - 80 फीसदी।
साथ में हैं- सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा।
आरिफ अकील, कांग्रेस
दावेदार- आरिफ मसूद
वार्डवार तैयारी- हर वार्ड में 100 की टीम उतारी। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की तैनाती।
क्षेत्र कवर किया- 90 फीसदी।
साथ में हैं- मोहम्मद सऊद, आमिर अकील समेत अन्य।
जातिगत समीकरण- 1.15 लाख अल्पसंख्यक तो 1. 14 लाख बहुसंख्यक वर्ग वोट हैं। तकरीबन दो हजार वोट पंजाब समाज के भी हैं।
मुद्दे- अतिक्रमण, बेतरतीब ट्रैफिक, पीने का पानी, प्रदूषण।
हुजूर: जातिगत समीकरण साधने दोनों लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर
रामेश्वर शर्मा, भाजपा
दावेदार-जितेंद्र डागा,भगवानदास सबनानी।
क्षेत्र कवर किया- 80 फीसदी।
वार्डवार तैयारी- वार्ड स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं की फौज लगा रखी है।
साथ में हैं- कृष्णमोहन सोनी, रविंद्र यति, पवन बोराना, भूपेंद्र माली।
नरेश ज्ञानचंदानी, कांग्रेस
दावेदार- त्रिलोक दीपानी, अशोक मारण।
वार्डवार तैयारी- कोलार, कटारा क्षेत्र में खास फोकस
क्षेत्र कवर किया- 70 फीसदी।
साथ में हैं - श्यामसिंह मीणा, राहुल सिंह राठौर, काला पटेल समेत अन्य।
जातिगत समीकरण- मीणा समाज के 35 हजार तो सिंधी समाज के 30 हजार वोट हैं।
मुद्दे- अतिक्रमण, बैरागढ़ में फ्लाइओवर की जरूरत, जल संकट, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या।
बैरसिया: दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र है चुनौती
विष्णु खत्री, भाजपा
दावेदार- ब्रह्मानंद रत्नाकर
क्षेत्रवार तैयारी- ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस। निर्दलीय ब्रह्मानंद रत्नाकर ने बढ़ाई परेशानी।
क्षेत्र कवर किया - 85 फीसदी।
साथ में हैं- सुमेर गुर्जर, कुमेर जाट, रामबाबू गुर्जर।
जयश्री हरिकरण, कांग्रेस
दावेदार- राम भाई मेहर, विनय मेहर, महेश रत्नाकर।
क्षेत्रवार तैयारी- शहरी क्षेत्र में वार्डवार एवं ग्रामीण में पंचायत स्तर पर टीम जुटा रखी है।
क्षेत्र कवर किया- 75 फीसदी।
साथ में हैं - सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अवनीश भार्गव।
जातिगत समीकरण- 60 फीसदी वोट दलितों के हैं। दांगी, गुर्जर, जाट, मुस्लिम समाज के वोट भी काफी हैं।
मुद्दे- ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या, पीएम आवास की शिकायतें, ग्रामीण मार्गों की जर्जर स्थिति।
Published on:
22 Nov 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
