पॉलिटिकल फिल्म ऑफ एमपी में शोले के बाद अब चुनावी बॉक्स ऑफिस पर 1971 में रिलीज फिल्म ‘मेरे अपने’ से कांग्रेस-भाजपा में रार
प्रदेश की पॉलिटिकल फिल्म में ‘शोले’ के किरदार जय-वीरू के बहाने कांग्रेस-भाजपा ने निशाना साधा। अब शुक्रवार को चुनावी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मेरे अपने’ रिलीज हुई। इस फिल्म के किरदार श्याम-छेनू से सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने जवाब दिया है।
शिवराज बोले-नाथ और दिग्गी श्याम-छेनू की जोड़ी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता कमलनाथ-दिग्विजय को जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय-वीरू की नहीं रही, यह जोड़ी श्याम-छेनू की जोड़ी है। एक फिल्म आई थी ‘मेरे अपने’... इसमें फिल्म के किरदार श्याम और छेनू थे। दोनों मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। ठीक उसी तरह ये आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस कभी भी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।
कांग्रेस का पलटवार...ये गब्बर गैंग... जनता करेगी खात्मा
शिवराज के बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार कर कहा,ये गब्बर गैंग है। कालिया कौन...सांभा कौन है? ज्यादा बोलूंगा तो बुरा लगेगा। उनसे पूछना पड़ेगा आप में से गब्बर कौन है। कोई कहता है वो गब्बर है, कोई कहता है वो है। इस गैंग का जनता वो हश्र करेगी, जो ‘शोले’ में गब्बर गैंग का हुआ। दिग्विजय ने ट्वीट किया...भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। इसे ढंकने वे मेरे-कमलनाथ के अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं।
अब तक क्या-क्या हुआ
यह भी देखें