- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरेजावा ने जारी किया जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग और रोडमैप।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस भी प्रदेश में जन आक्रोश रैली निकालने जा रही है। गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर को इस यात्रा की शुरुआत होगी। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 15 दिन में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए 11 हजार 400 किमी. का सफर तय करेगी। कांग्रेस की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा का थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया गया है जिसके बोल 'चलो चलो कांग्रेस के साथ चलो' हैं।
इन नेताओं पर जन आक्रोश यात्रा की जिम्मेदारी
जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार के घोटालों को जनता को बताएगी। जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉन्ग में भी राज्य सरकार के 18 सालों के खिलाफ जनता का आक्रोश दर्शाया गया है। कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 7 रूट तय किए हैं और हर रूट की जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को सौंपी है। जिनमें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, अरुण यादव 1700 किमी, कमलेश्वर पटेल 1900 किमी, अजय सिंह 1400 किमी, सुरेश पचौरी 1400 किमी, कांतिलाल भूरिया 1700, जीतू पटवारी 1700 किमी यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
जन आक्रोश यात्रा के 7 रुट
कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा के जो 7 रोडमैप जारी किए हैं उसके मुताबिक पहला रूट- श्योपुर से यात्रा की शुरुआत होगी जो विजयपुर, सबलगढ़, जौरा, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, अटेर, भिंड, लहार, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर ईस्ट, ग्वालियर साउथ, भितरवार, डबरा, सेवढा, भांडेर, दतिया, करेरा, पोहरी, शिवपुरी, कोलारस, पिछोर, चंदेरी, मुंगावली, अशोकनगर, गुना, बमोरी, राघौगढ़, चाचौड़ा, ब्यावरा, होते हुए राजगढ़ पर खत्म होगी।
दूसरा रूट- जनआशीर्वाद यात्रा का दूसरा रूट जबेरा से शुरु होगा जो दमोह, पथरिया, हटा, पवई, गुन्नौर, चांदला, राजनगर, महाराजपुर, छतरपुर, बिजावर, बड़ा मलहरा, खरगापुर, जतारा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, बंडा, रेहली, देवरी, सुरखी, सागर, नरयावली, खुरई, बीना, कुरवाई, सिरोंज, शमशाबाद, बासौदा, विदिशा, सांची होते हुए हुजूर विधानसभा में आकर खत्म होगी।
तीसरा रूट- जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा रूट चितरंगी से शुरु होगा जो सिंहावल, सिंगरौली, देवसर, दोहनी, जैतपुर, कोतमा, अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, डिंडोरी, बिछिया, बैहर, लांजी, बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, परसवाड़ा, मंडला, निवास, शहपुरा, जैसीनगर, ब्यौहारी, अमरपाटन, मैहर, रामपुर बघेलान, सतना, नागौद, रैगांव, चित्रकूट होते हुए पन्ना में खत्म होगी।
चौथा रूट- जन आशीर्वाद यात्रा का चौथा रूट सेमरिया से शुरु होगा जो सिरमौर, त्यौंथर, मउगंज, देवतालाब, मनगवां, रीवा, गुढ़, चुरहट, सीधी, मानपुर, बांधवगढ़, भरवारा, विजयराघवगढ़, मुडवारा, बहोरीबंद, पाटन, सिहोरा, पनागर, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर नॉर्थ, जबलपुर कैंट, जबलपुर वेस्ट, बरगी, गोटेगांव, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, उदयपुरा, भोजपुर होते हुए सिलवानी पर खत्म होगी।
पांचवा रूट- जन आशीर्वाद यात्रा का पांचवा रूट हरदा से शुरु होगा जो टिमरनी, भैंसदेही, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई, पांढुर्ना, परासिया, छिंदवाड़ा, सुसनेर, चौरई, सिवनी, बरघाट, केवलारी, लखनादौन, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा होता हुआ होशंगाबाद तक है।
छठवां रूट- जन आशीर्वाद यात्रा का छठवां रूट खरगोन से शुरु हो रहा है जो भीकनगांव, बुरहानपुर, नेपानगर, भगवानपुरा, सेंधवा, पानसेमल, राजपुर, बड़वानी, कुक्षी, अलीराजपुर, जोबट, झाबुआ, थांदला, पेटलावद, बदनावर, धार, सरदारपुर, गंधवानी, मनावर, धरमपुरी, महेश्वर, कसरावद, बड़वाह, पंधाना, खंडवा, हरसूद, मांधाता, खातेगांव, बागली, हाटपिपल्या, देवास होता हुआ सोनकच्छ तक है।
सातवां रूट- जन आशीर्वाद यात्रा का सातवां और आखिरी रूट मंदसौर से शुरु हो रहा है जो मल्हारगढ़, नीमच, जावद, मनासा, गरोठ, सुवासरा, अलोट, जावरा, सैलाना, रतलाम ग्रामीण, रतलाम सिटी, नागदा, बड़नगर, देपालपुर, राऊ, महू, सांवेर, उज्जैन साउथ, उज्जैन नॉर्थ, घट्टिया, महिदपुर, तराना, शाजापुर, आगर, सुसनेर, खिलचीपुर, सारंगपुर, नरसिंहगढ़, बैरसिया, सीहोर, कालापीपल, शुजालपुर, आष्टा, बुदनी होते हुए इछावर तक है।