
श्रीराम के होर्डिंग लगाने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में तलवारें खिंच गई
भोपाल. चुनाव में श्रीराम के होर्डिंग लगाने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में तलवारें खिंच गई हैं। इस मसले पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भिड़ गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सोनिया भक्त कांग्रेस की बाबर भक्त अब सामने आ गई है। चुनाव के कारण राक्षसी प्रवक्त्तियां सनातनी बनकर घूम रही हैं। श्रीराम के होर्डिंग से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। आप भी होर्डिंग लगाइए। शनिवार को वीडी ने कहा, मंदिर सबका है तो होर्डिंग लगवाने में करप्शन नाथ, बंटाधार जी दर्द और पीड़ा क्यों है?
राम राजनीति का विषय नहीं: सुरजेवाला
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडी के बयान पर कहा, राम तो मर्यादा पुरुषत्तोम हैं। वे राजनीति का विषय कैसे हो सकते हैं। क्या भगवान राम की कोई पार्टी हो सकती है? जो लोग त्याग और भक्ति के मार्ग से पथभ्रष्ट हो गए हैं, उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट हो गई है। वे यदि श्रीराम के चरणों में बैठेंगे तो भगवान उन्हें सद्बुद्धि देंगे। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एमएसपी पर फसल खरीदने की घोषणा करती है और राज्य सरकार फसलों को आधे दाम में खरीद रही। भाजपा ने किसान कल्याण विभाग को किसान दुर्दशा विभाग बना दिया। 30 योजनाओं में से 19 में एक पैसा नहीं दिया।
झूठे आंकड़ों से भ्रमित कर रहे: भाजपा
इस पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि सुरजेवाला झूठे आंकड़ों से भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के समय प्रदेश की कृषि विकास दर 3% थी। तीन वर्षों में किसानों के खातों में विभिन्न योजनाओं में 2.83 लाख 83 करोड़ से अधिक दिए हैं। फसल बीमा योजना से 20 हजार करोड़ का भुगतान किया है।
Published on:
29 Oct 2023 09:03 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
