भोपाल

MP Election 2023: भ्रष्टाचार की पूरक है कांग्रेस: नड्डा’, चल रही भ्रष्टाचार की सरकार: नाथ

एक ही मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बोला हमला, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कमीशनबाजी पर प्रदेश सरकार को घेरा

2 min read
Nov 08, 2023

खरगोन. कांग्रेस भ्रष्टाचार की पूरक है। उसने कोई ऐसा स्थान नहीं छोड़ा जहां घोटाले नहीं किए। हवा में हेलिकॉप्टर, जमीन पर मनरेगा, पानी में पनडुब्बी और पाताल में कोयला घोटाला कर विकास को दरकिनार किया। यह आरोप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को लगाए। उन्होंने बड़वाह और महेश्वर विस क्षेत्र में सभा को संबोधित किया। नड्डा ने भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर बताया। कहा- कांग्रेस का मतलब है लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकने का काम, परिवारवाद, वंशवाद को बढ़ावा देना। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, लोगों को अधिकार देना, लोगों की सरकार बनाना। नड्डा ने कमलनाथ पर निशाना साधा। बोले- कमलनाथ ने 2018 में कहा था दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस व कमलनाथ के इस भ्रम के चक्कर में 11.97 लाख किसान डिफॉल्टर हो गए। इससे बड़ा धोखा, छलावा क्या हो सकता है।

कलाबाजी पर लगेगी लगाम

छिंदवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। सौंसर में कहा, प्रदेश में 50त्न वाली कमीशन की सरकार चल रही है। हर काम का दाम नीचे से ऊपर तक तय है। शिवराज सिंह चौहान के राज में राशि दो और काम कराओ की परंपरा चल रही है। इन 18 वर्षों में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है या फिर भ्रष्टाचार का गवाह बना है। उन्होंने कहा, युवा अपने हाथों में काम चाहता है। किसी प्रकार का कमीशन या फिर ठेका नहीं चाहता। सौंसर में पहले कोई कारखाना नहीं था। अब सौंसर औद्योगिक क्षेत्र के नाम से पहचाना जा रहा है। चौरई विस क्षेत्र के कलकोटी और छिंदवाड़ा ग्रामीण के कुहिया में कमलनाथ ने कहा, चुनाव आते ही शिवराज को बहनें याद आने लगी हैं, लेकिन जनता उनकी नाटक और नौटंकी समझ चुकी है। जनता जल्द ही उनकी कलाबाजी पर विराम लगाने वाली है।

Updated on:
08 Nov 2023 08:07 am
Published on:
08 Nov 2023 08:04 am
Also Read
View All

अगली खबर