8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result LIVE: भाजपा की एतिहासिक जीत में CM शिवराज का बड़ा नंबर, खुद भी रिकॉर्ड की ओर, 10 फोटो में देखें जीत की खुशी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 16 साल तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान फिर से गदगद हैं। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है, उन्होंने जीत मिलने का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देना भी शुरू कर दिया है।

3 min read
Google source verification
12.jpg

mp chunav results live update

उन्होंने बताया है कि आखिर किस वजह से मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं कहा था कि बीजेपी को बड़े आराम से बहुमत मिलेगा और अब हम उस ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के मन में एमपी हैं. पीएम मोदी की सभा और प्रचार की वजह से ही हम इस तरह के नतीजे देख रहे हैं. लाडली बहन योजना ने काम किया है, जिसका असर दिख रहा है. स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण भी दिया गया।

बता दें कि मध्‍य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में मध्‍य प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल हो गया है। बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर हो रही है. इस बार 2533 प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी किस्‍मत का फैसला जल्‍द ही आ जाएगा।

कौन से दिग्‍गज आगे, कौन से पीछे

भारतीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान लगभग 51 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं. दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 3085 मतों से आगे हैं. आंकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल 4145 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निवास से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9597 मतों से पीछे हैं। वहीं, आष्टा विधनसभा में 10 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्‍मीदवार 9117 वोटों से आगे चल रहे हैं. इछावर में 3368 मतों से बीजेपी आगे और सीहोर विधानसभा में बीजेपी 10986 वोटों से आगे चल रही है।

देखें जश्न के फोटो