
MP Mangubhai Patel Governor Aircraft Technical Glitch (फोटो- Newsonair)
MP Governor Aircraft Technical Glitch:भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से रात 7.50 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 2760 में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ होते ही खतरे का अलार्म बजा तो इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को रनवे से वापस टर्मिनल लाया गया। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट में 70 यात्रियों के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी थे।
अंततः फ्लाइट 10.15 बजे रवाना हो सकी। बताते है, टेकऑफ के चंद पलों में तकनीकी खराबी का अलार्म बजा। यह कैबिन में एयर प्रेशर कम होने की वजह से हुआ। पायलट ने तत्काल एटीसी को इमरजेंसी मैसेज भेजा और फिर विमान की लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को टर्मिनल में रेस्ट करने की सलाह दी गई। उधर, राज्यपाल ने दिल्ली जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। (MP News)
एयरपोर्ट के मेंटेनेंस हब में विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जाता रहा। एयर इंडिया ने यात्रियों से वादा किया कि फ्लाइट दोबारा उड़ान भरेगी, लेकिन देरी से हताश कई यात्रियों ने यात्रा निरस्त कर दी। खराबी ठीक होने के बाद विमान ने रात करीब 10.15 बजे फिर उड़ान भरी।
हाल के वर्षों में भारत में कुछ बड़े विमान हादसे भी सामने आए हैं, जिन्होंने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए। गुजरात के अहमदाबाद में हुआ बड़ा विमान हादसा एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश देश के सबसे भयावह एयर डिजास्टर में गिना जाता है, जिसमें भारतीय सहित कई विदेशी यात्रियों की जान चली गई थी। इस हादसे में विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया था और भारी तबाही हुई थी, जिससे एविएशन सुरक्षा को लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही।
वहीं हाल ही में 28 जनवरी 2026 को बरामती प्लेन क्रैश 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान खराब विजिबिलिटी के बीच विमान नियंत्रण खो बैठा और रनवे के पास गिरकर आग की चपेट में आ गया। विशेषज्ञ मानते हैं कि टेकऑफ और लैंडिंग के समय छोटी सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में भोपाल की इस घटना में समय रहते लिया गया फैसला एक बड़े खतरे को टालने में अहम साबित हुआ। (MP News)
Updated on:
18 Mar 2026 08:05 am
Published on:
18 Mar 2026 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
