2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इन मंत्री-पुत्रों ने भी की थी दबंगई, इनके आगे सिस्टम नतमस्तक

नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे की गुंडागर्दी से सुर्खियों में मंत्री-पुत्र विवाद, रुतबे के आगे एफआईआर तक नहीं, जहां प्रकरण दर्ज वहां पर दबाव-प्रभाव की राजनीति से केस कमजोर..।

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 05, 2024

madhya_pradesh_ministers_sons.png

मध्यप्रदेश में कई नेता पुत्र जो दिखा चुके हैं रसूख, उनके आगे सिस्टम हो जाता है नतमस्तक।

राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल (narendra shivaji patel) के बेटे अभिज्ञान का रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट करने का विवाद सुर्खियों में हैं। मंत्री पद के रुतबे से मंत्री और पुत्र दोनों ने पुलिस थाने में जमकर रौब दिखाया। प्रदेश में मंत्रियों के पुत्रों की यह दबंगई नई नहीं है। पहले भी सरकार के कई मंत्रियों के पुत्र दंबगई करके कानून को हाथ में लेते रहे हैं। सत्ता का प्रभाव ऐसा रहा कि इन मामलों में एफआइआर तक नहीं होती। जहां FIR होती है, तो बाद में दबाव-प्रभाव से गवाह तक पलट जाते हैं। सत्ता के असर से कुछ ही समय में केस को कमजोर करके मंत्री-पुत्रों को क्लीनचिट देने की राह निकाल ली जाती है। किसी मंत्री-पुत्र ने बल्ले से अफसर को पीट दिया, तो किसी ने खुलेआम मार देने की धमकियां दी। कभी कोई करोड़ों के लेन-देन को लेकर सुर्खियों में आया, तो कभी कोई कारोबारियों को धमकाने से विवादों में घिर गया।

पढ़िए मंत्री पुत्रों के विवादों पर जितेंद्र चौरसिया की रिपोर्ट...

कमल पटेल पुत्र संदीप: अवैध खनन के लगते रहे आरोप

तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप विवादों में रहे। संदीप की गिरफ्तारी तक हुई। चुनाव के समय सोशल मीडिया पर खुली धमकी देने के बाद संदीप पर एफआइआर हुई थी। अवैध खनन को लेकर भी अनेक आरोप लगते रहे। 2019 में संदीप के गाली देने और धमकाने की एक ऑडियो क्लिप खूब वायरल हुई थी। पिता कमल अधिकतर मामलों में बचाव करते रहे। कई केस होने से संगठन में नाराजगी रही।

कैलाश विजयवर्गीय पुत्र आकाश: निगम अफसर को बल्ले से पीटा

2019 में इंदौर में अतिक्रमण ढहाने गए नगर निगम के अधिकारी को मंत्री कैलाश के पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट बेट से मारा था। आकाश की गिरफ्तारी भी हुई। उस समय कैलाश भाजपा के महासचिव थे। अब कैलाश राज्य सरकार में मंत्री हैं। यह मामला कोर्ट में भी पहुंचा। बाद में मार खाने वाला अफसर बयान से पलट गया। एफआइआर के बावजूद सत्ता संगठन में खामोशी रही। पिता कैलाश भी चुप रहे।

नरेंद्र सिंह तोमर पुत्र देवेंद्र: करोड़ों के लेनदेन का वीडियो आया

केंद्रीय कृषि मंत्री रहते नरेंद्र तोमर के पुत्र देवेंद्र के तीन वीडियो करोड़ों के लेन-देन की बात करते सामने आए। इस पर एफआइआर भी हुई। विदेश से एक व्यक्ति ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने वीडियो बनाया है। जांच में मदद करने वह आने को तैयार है। यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब तोमर विधानसभा अध्यक्ष हैं। पिता नरेंद्र सिंह तोमर ने भी वीडियो फेक बताया था। पुत्र ने एफआईआर कराई थी। सत्ता-संगठन खामोश रहे।

विजय शाह पुत्र दिव्यादित्य: मंच पर जाने से रोका तो एसपी से उलझे

अप्रैल 2023 में वनमंत्री विजय शाह के पुत्र दिव्यादित्य शाह का खंडवा में एसपी से विवाद हुआ था। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के लाड़ली बहना कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही हाई-सिक्योरिटी के बावजूद दिव्यादित्य मंच पर पहुंच गए। इस पर एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने रोका तो विवाद हुआ। दिव्यादित्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष थे। इस पर जमकर विवाद हुआ। ये अहम: पिता विजय शाह ने पुत्र दिव्यादित्य का का पक्ष लिया था। मामले में एसपी को फटकार पड़ी थी।

संजय पाठक पुत्र यश: तलवार से केक काटने का वीडियो

तत्कालीन मंत्री संजय पाठक के पुत्र यश पाठक अक्टूबर 2017 में एक शराब व्यवसायी से विवाद में में सुर्खियों में रहे। मारपीट तक हुई थी। बाद में व्यवसायी ही पीछे हट गया। यश का जन्मदिन में तलवार से केक काटना भी सुर्खियों में रहा। ये अहम: पिता पक्ष में रहे। तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार ने खुलकर तत्कालीन मंत्री का पक्ष लिया।

गोपाल भार्गव पुत्र अभिषेक: चुनाव में प्रतिद्वंद्वी खेमे को दी धमकी

तत्कालीन मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक पर विधानसभा चुनाव के समय प्रतिद्वंद्वी खेमे को धमकियां देने के आरोप लगे। वहीं मंत्रियों के घर पैसा बरसता है जैसा बयान देने पर खूब विवाद छाया। अभिषेक का चुनाव इस बार उनके पिता को निर्विरोध जिताने पर... का वादे वाला वीडियो भी विवादों में रहा। ये अहम: चुनाव के दौरान का विवाद होने के कारण इसे सत्तास ंगठन के द्वारा अनदेखा किया गया। इस बार भार्गव मंत्री नहीं बने।

नरोत्तम मिश्रा पुत्र अंशुमान: रिसोर्ट पर टैक्स चोरी आई सामने, छापा

पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के पुत्र अंशुमान मिश्रा का नाम भी जीएसटी छापे में घिरने के बाद विवादों में रहा है। ग्वालियर में अंशुमान और पार्टनर रोहित वाधवा के रिसोर्ट पर जीएसटी टीम ने छापा मारा था। तब करीब ढ़ाई करोड़ टैक्स चोरी की बात सामने आई थी। छापे को लेकर अंशुमान विवाद में रहे। ये अहम: जीएसटी की कानूनी कार्रवाई होती रही। लेकिन नरोत्तम मिश्रा चुप रहे।

कांतिलाल पुत्र विक्रांत: लूटपाट और मारपीट की एफआइआर

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया पर मार्च 2022 में लूट, अपहरण और मारपीट का केस दर्ज हुआ था। केस भगौरिया पर्व के दौरान विवाद पर दर्ज हुआ। इसमें कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल ने भगौरिया पर्व से लौटने के दौरान कांतिलाल भूरिया और विक्रांत द्वारा लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। यह भी खूब सुर्खियों में रहा।

रंजना बघेल पुत्र यशवर्धन: कार पार्किंग को लेकर मारपीट

मंत्री रह चुकीं रंजना बघेल के बेटे यशवर्धन का इंदौर में कार पार्किंग को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। अप्रैल 2023 के इस विवाद में युवकों ने विवाद पर यशवर्धन के साथ मारपीट की। इसमें युवकों के खिलाफ केस हुआ। ये अहम: मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। सभी पुत्र के पक्ष में रहे।

Story Loader