2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : MP सरकार के मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, मरने से पहले ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

प्रीति ने मरने से पहले कहा था कि उसके ससुर रामपाल सिंह अपने पद और रसूख का इस्तेमाल कर अपने बेटे की दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification
rampal singh

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री रामपाल सिंह की बहू ने आत्महत्या कर ली है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रामपाल सिंह की बहू प्रीति रघुवंशी अपने पति की दूसरी शादी तय होने से नाराज थी, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस बारे में रामपाल सिंह के घर में कई बार विवाद भी हो चुका था। पति की दूसरी शादी कराने को लेकर प्रीति ने अपने ससुर रामपाल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रीति ने मरने से पहले कहा था कि उसके ससुर रामपाल सिंह अपने पद और रसूख का इस्तेमाल कर अपने बेटे की दूसरी शादी करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि प्रीति की शादी, रामपाल सिंह के बेटे गिरिजेश प्रताप सिंह से हुई थी।

रामपाल सिंह ने कहा - वो मेरी बहू नहीं, मैं उसे नहीं जानता

वहीं इस मामले पर रामपाल सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है। रामपाल सिंह बेटे का बचाव करते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने सुसाइड करने वाली युवती की पहचान करने से इन्कार किया। प्रीति की मौत के बाद रामपाल सिंह ने कहा है कि वे उस लड़की को नहीं जानते। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो उनकी बहू नहीं थी। वहीं प्रीति के परिजनों ने गिरिजेश की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के दूसरे बेटे गिरजेश प्रताप सिंह राजपूत की शादी 20 जून 2017 को आर्य समाज मन्दिर में उदयपुरा निवासी प्रीति रघुवंशी से हुई थी। शुक्रवार को गिरिजेश की पत्नी प्रीति को पता चला कि उसके पति की उसके ससुर ने ही दूसरी शादी करवा दी है, इसी वजह से प्रीति रघुवंशी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ धोखा किया गया है।

बताया जा रहा है कि गिरिजेश के पिछले साल शादी करने के बाद से ही रामपाल सिंह उससे नाराज थे। रामपाल सिंह अपने बेटे की शादी कहीं और कराना चाह रहे थे, लेकिन इस बीच गिरिजेश ने शादी कर ली। शादी के 9 महीने बीतने के बाद भी उन्होंने प्रीति को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया था। ये बात प्रीति जानती थी, लेकिन मामला फिर भी परिवारों के बीच ही रहा। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार प्रीति को पता चला कि रामपाल सिंह ने अपने बेटे गिरिजेश की शादी कहीं और कर दी है। इस बात पर गिरिजेश और प्रीति के बीच झगड़ा भी हुआ था।

प्रीति के परिजानों का कहना है कि गिरिजेश से झगड़े के बाद प्रीति ने रामपाल सिंह पर अपने पद और रसूख का इस्तेमाल कर अपने बेटे की कहीं और शादी कराने की भी बात की थी, और कहा था कि वो अपनी जान दे देगी।

आपको बता दें कि रामपाल सिंह मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री के पद पर हैं। लम्बे राजनीतिक करियर वाले रामपाल सिंह मध्यप्रदेश के कद्दावर मंत्रियों में से एक माने जाते हैं। रामपाल सिंह पहली बार वर्ष 1990 में 9वीं विधानसभा, 1993 में 10वीं विधानसभा, सन 1998 में 11वीं विधानसभा और वर्ष 2003 में चौथी बार 12वीं विधानसभा के लिए उदयपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

10वीं विधानसभा में वे याचिका, सार्वजनिक उपक्रम समिति तथा ऊर्जा विभाग की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रहे। रामपाल सिंह दिसम्बर 2013 में 14वीं विधानसभा के लिये सिलवानी ‍विधानसभा क्षेत्र से सदस्य चुने गये। उन्होंने 21 दिसम्बर, 2013 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Story Loader