26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, हैकर्स ने किया आपत्तिजनक पोस्ट

Prahlad Patel X Account Hacked : मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने कांग्रेस संबंधी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 11 Feb 2025, 9:13 AM IST

Prahlad Patel

Prahlad Patel

Prahlad Patel X Account Hacked : मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स ने कांग्रेस संबंधी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। मंत्री ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और जनता से सावधान रहने की अपील की है।

ये भी पढें - भोपाल से प्रयागराज जाना हुआ महंगा, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

कांग्रेस संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट

हैकर्स ने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल(Prahlad Patel X Account Hacked) के एक्स अकाउंट को सोमवार रात हैक कर कांग्रेस के नाम का जिक्र कर पोस्ट कर दी। पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय कांग्रेस को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम देश के भीतर ब्लॉकचेन तकनीक का लाभ उठाते हुए अपना आधिकारिक डिजिटल टोकन पेश करेंगे...’ हैकर्स ने इसके अलावा भी कई पोस्टें कीं। जानकारी लगते ही मंत्री पटेल ने संज्ञान लिया और भोपाल साइबर सेल में शिकायतदर्ज कराई।

ये भी पढें - महाकुंभ के लिए हर 4 मिनट में एक ट्रेन, न करें आपाधापी

मंत्री प्रहलाद पटेल ने की अपील

मंत्री प्रहलाद पटेल(Prahlad Patel X Account Hacked) ने फेसबुक सहित अन्य एक्स अकाउंट से बयान जारी किया कि उनके अकाउंट से आने वाले किसी भी पोस्ट को सही न मानें। यह भी लिखा कि एक्स अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक कंटेंट हाल ही में पोस्ट किया गया था, जिससे मेरा कोई संबंध नहीं है।