22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: कपड़े उतारकर सदन पहुंचे हरदा विधायक, बोले- मैं अब ऐसे ही रहूंगा

दरअसल दोगने उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी नहीं दिए जाने से नाराज हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी जताने के लिए ये वेशभूषा धारण कर रखी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Juhi Mishra

•

Mar 30, 2016

dogne

dogne

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने बिना शर्ट पहने सिर्फ धोती पहनकर विधानसभा पहुंच गए। सदन में मौजूद विधायक दोगने की ऐसी वेशभूषा देखकर हैरान रह गए। दरअसल दोगने उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी नहीं दिए जाने से नाराज हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी जताने के लिए ये वेशभूषा धारण कर रखी है। विधायक दोगने ने कहा कि अब वे पूरे बजट सत्र में इसी वेशभूषा में सदन आएंगे।
देखें वीडियो





उनका आरोप है कि तवा नहर का पानी हरदा विधानसभा में नहीं दिया जा रहा है। सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। विधायक की ऐसी वेशभूषा देखकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यह सदन बहस के लिए है न कि जनता की आवाज उठाने के लिए। यहां आकर प्रदर्शन करने का नियम नहीं है। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।