
MP monsoon 2026 rain alert: मौसम विभाग का ताजा अपडेट, छत्तीसगढ़ पूरा कवर, एमपी में कब होगी मानसून की झमाझम बारिश। (फोटो सोर्स: freepik)
MP Monsoon 2026 Update: आखिरकार 12 दिन इंतजार के बाद मानसून मंगलवार को मुंबई पहुंच गया। सामान्य रूप से 11 जून तक मुंबई में दस्तक देता है। इस बार मौसम प्रणालियों की अनियमितता के कारण देर हुई। मुंबई के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब इसके तेजी से आगे बढऩे उम्मीद है। दो-तीन दिन में मध्यप्रदेश में मानसून (MP Monsoon 2026 Alert) की एंट्री बालाघाट, अनूपपुर और उमरिया के रास्ते होने की संभावना है।
हालांकि भोपाल तक पहुंचने में लगभग एक सप्ताह लग सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रही नमी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इससे बौछारों की स्थिति रहेगी। इस बीच आइएमडी ने अगले दो दिन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर यह है कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 2-3 दिन में दस्तक दे सकता है। मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर से बढ़ रहा है। प्रदेश में एंट्री बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया के रास्ते हो सकती है। हालांकि भोपाल पहुंचने में एक सप्ताह लगेगा। तब तक बादल- बौछारों की स्थिति रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया, मानसून छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्र कवर कर चुका है। वहां से आ रही नमी का असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है। बीते 24 घंटों में धार जिले में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।
- पूर्वी मध्यप्रदेश जैसे जबलपुर, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, उमरिया में प्री मानसून गतिविधियां अन्य स्थानों की अपेक्षा ज्यादा नजर आएंगी। मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश से ही प्रदेश में प्रवेश करेगा, इसीलिए प्री मानसून की गतिविधियों का असर भी यहीं दिखाई देगा।
- इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन और सागर संभाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत हैं। इधर भोपाल को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां 24 जून को शाम के समय हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है।
उधर इंदौर में 24 जून को हुई बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि य यह मानसून के प्रदेश के नजदीक आने का संकेत है। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए एक निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की हैष लेकिन IMD का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ने मध्य भारत में उसकी गति को तेज कर दिया है। ऐसे में पूरी संभावना है कि 24-48 घंटे में मानसून मध्यप्रदेश में एंट्री कर सकता है। यानी 26-27 जून को प्रवेश के साथ ही मध्य प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
Updated on:
24 Jun 2026 10:19 am
Published on:
24 Jun 2026 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
