भोपाल

एमपी के 7.5 लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी! बढ़ेगा 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता

MP News: मध्यप्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2025
DA stuck for 9 years in MP

MP News: मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को राज्य सरकार जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बीते दिनों अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत की दर महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि, वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि केंद्र के बराबर उन्हें भी महंगाई भत्ता दिया जाए। 17 अप्रैल को जारी अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश जारी हुए हैं। जिसमें एक जनवरी 2025 से 53 से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया। इसमें जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर अप्रैल महीने की सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा।

इधर, मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि वित्त विभाग की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम डॉ मोहन यादव की हरी झंडी मिलते ही कर्मचारियों को एकमुश्त 5 प्रतिशत डीए बढ़ा जाएगा।

तृतीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अप्रैल का महीना खत्म होने होने जा रहा है। 13 साल से जो भत्ते नहीं बढ़ाए गए थे, उन भत्तों में वृद्धि सरकार ने की, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी वाहन भत्ता एवं विकलांग भत्ता देने के आदेश जारी न होने पर अप्रैल के वेतन में इनका लाभ मिलना प्रतीत नहीं हो रहा है। प्रदेश के सभी विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Published on:
25 Apr 2025 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर