2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’27 जनवरी’ को 8 लाख बैंककर्मी हड़ताल पर, 5-डे वर्किंग की मांग

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
bank holiday

MP News: बैंकों में हफ्ते में 5-डे वर्किंग कॉन्सेप्ट की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में बड़ी संख्या में बैंककर्मी एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंककर्मी 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।

दरअसल, गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। जिसके चलते सैकड़ों बैंककर्मी पंजाब नेशनल बैंक इंदिरा प्रेस कॉम्पलेक्स के सामने एकत्रित हो गए।

27 जनवरी को 8 लाख बैंककर्मी हड़ताल पर

बैंक कर्मियों ने बताया कि 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान निजी बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण और सहकारी बैंक समेत अन्य बैंककर्मी शामिल होंगे। बैंकिंग सेक्टर में 5 डे वर्किंग लागू करने के लिए केंद्र सरकार को मंजूरी देनी चाहिए। अभी केवल दूसरे और चौथे शनिवार ही अवकाश मिलता है।

लंबे समय से 5-डे वर्किंग की मांग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स संगठन के द्वारा लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की मांग कर रहा है। साल 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते/ आईबीए और केंद्र सरकार के द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी। तब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था। वहीं पहले और तीसरे शनिवार को हाफ डे की जगह पूर्ण कार्य दिवस घोषित किया गया था।

उस दौरान आश्वासन दिया गया था कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने पर विचार किया जाएगा। साल 2022 में भी केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विषय में सहमति जताई थी। 2023 में सहमति भी बनी, मगर उसके बाद स्वीकृति लंबित है।

Story Loader