6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी-पार्टी में ऑर्डर पर सप्लाई किया जाता था ‘काले हिरण’ का ‘मीट’, पुलिस ने शिकारी को राइफल समेत दबोचा

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कुख्यात शिकारी पकड़ा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। जहां टीला जमालपुरा पुलिस ने कुख्यात शिकारी जफर बैग को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर की लाइसेंसी राइफल और छुरी जब्त की गई है। आरोपी ने कबूला है कि वह शादी और पार्टी में शिकार का मीट सप्लाई करता था। इसमें काले हिरण से लेकर दूसरे जानवरों का मीट भी होता था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जफर का कुख्यात अपराधी फहीम बम की गैंग से हैं। वह गैंग के साथ मिलकर जंगली जानवरों की हत्या करके उनके मांस और अंगों की सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी को वन विभाग के हवाले सौंप दिया गया है।

दरअसल, बीती 11 जुलाई को फहीम के घर पर वन विभाग की टीम ने रेड मारी थी। यहां पर पुलिस को बड़ी संख्या में जंगली जानवरों का मीट मिला था। वन विभाग ने फहीम के बेटे हुजेफा को गिरफ्तार किया था। जब हुजेफा से पूछताछ की गई तो उसने अपने गैंग के साथ जफर बैग का नाम बताया। पुलिस ने बैरसिया बस स्टैंड पर घेराबंदी को उसे रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

इन रिजर्व एरिया में करते थे शिकार

पुलिस को आरोपी जफर ने पूछताछ में बताया है कि सागर, चिड़िखो, राजगढ़, तवा डैम और रायसेन समेत दूसरे जंगलों में शिकार करते थे। शिकार करने के लिए काले और सफेद रंग की दो स्कॉर्पियों का उपयोग किया जाता था।