7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा झटका!.. चार बैंकों के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मंहगाई भत्ता

MP News: मध्यप्रदेश के चार जिलों में संचालित सहकारी केंद्रीय बैंकों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते कर्मचारियों को डीए नहीं मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के चार जिलों में संचालित सहकारी केंद्रीय बैंकों के कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता नहीं मिलेगा। ये जानकारी मंत्री विश्वास सांरग ने विधानसभा में विधायक बृ़ज बिहारी पटैरिया के सवाल पर दिया।

दरअसल, पांच बैंकों में जुलाई 2025 के वेतन से डीए का भुगतान मिलना शुरु हो गया। सिवनी, ग्वालियर, गुना, मंदसौर और सीधी के बैंकों के कर्मचारियों को जुलाई 2025 के वेतन से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

इन जिलों के बैंकों में नहीं मिलेगा डीए

विधायक बृ़ज बिहारी पटैरिया के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश के 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में से 29 बैंकों में 1 जुलाई 2024 और 1 जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। शिवपुरी, भिंड, मुरैना और होशंगाबाद के बैंकों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाना संभव नहीं है। शिवपुरी के बैंक में एक जनवरी 2023 के बाद से महंगाई भत्ते की कोई किस्त कर्मचारियों को नहीं दी गई है।