
फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड/पत्रिका
MP News: मध्यप्रदेश के 5 लाख पेंशनरों के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। 1 अप्रैल से जिले भर के जिला पेंशन कार्यालय बंद हो जाएंगे। जिसको लेकर पेंशनरों के बीच परेशानी बढ़ गई है। अब इन पेंशनर्स को काम के लिए राजधानी भोपाल तक आना होगा। पेंशन समस्या निवारण एसोसिएशन समिति ने इस विरोध किया है।
प्रदेश भर के लाखों पेंशनर्स को भारी परेशानी का सामना करना होगा। क्योंकि पेंशनर्स लगभग बुजुर्ग ही हैं। जिन्हें छोटी-मोटी समस्याओं के लिए भोपाल जाना होगा। हालांकि, एसोसिएशन समिति के द्वारा इस कार्रवाई को रोकने की मांग की गई है। जिसमें हवाला दिया गया है कि यदि कोई छोटी समस्या होती है तो वह उन्हें भोपाल जाना होगा। जो कि आर्थिक, मानसिक और शारीरिक दवाब बनाएगा।
प्रदेश के सभी जिलों में 1 अप्रैल से जिला पेंशन कार्यालय बंद होने जा रहा है। इन कार्यालयों को बंद करके भोपाल में एक केंद्रीकृत कार्यालय खोला जाएगा। हालांकि, पेंशनरों के ऑनलाइन सुविधा शुरू रहेगी। जिसके माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।
पेंशनर समस्या निवारण एसोसिएशन समिति के सदस्यों का कहना है कि जिला कार्यालयों में एकरूपता की कमी है तो जिले के अधिकारियों को उचित प्रशिक्षण देना चाहिए था। जो कि एक बेहतर समाधान होता।
Published on:
13 Jan 2026 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
