
फोटो- जनसंपर्क मध्यप्रदेश
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। जिसमें मऊगंज और पांढुर्णा में सरकारी जमीन पर भाजपा कार्यालय बनाए जाएंगे। सरकारी जमीन दिए जाने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
दरअसल, मंगलवार को विधानसभा परिसर में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कई फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में सात पुलिस कर्मचारियों और पेंशन से संबंधित मामलों में चर्चा की गई। फिर प्रस्ताव के मुताबिक फैसले को मंजूरी देने का फैसला किया गया।
मोहन सरकार की कैबिनेट में जबलपुर के रांझी तहसील में 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के लिए 5 एकड़ जमीन देने का फैसला किया गया है। साथ ही मुरैना में 600 मेगावाट बिजली उत्पादन व भंडारण मामले में सरकार की ओर से गारंटी दिए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
खबर अपडेट की जा रही है...
Published on:
05 Aug 2025 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
